Jobs in Prayagraj: प्रयागराज में लग रहीं चार बड़ी उद्योग इकाइयां, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Jobs in Prayagraj यमुनापार क्षेत्र में आक्सीजन सिलेंडर सिल्का सेंड प्रोसेसिंग यूनिट डिस्टलरी प्लांट और सुगर मिल चार बड़ी इकाइयां लग रही हैं। कुछ इकाइयां हाल में शुरू भी हुई हैं। इन इकाइयों में करीब दो से ढाई हजार लोगों को प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:39 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:39 PM (IST)
Jobs in Prayagraj: प्रयागराज में लग रहीं चार बड़ी उद्योग इकाइयां, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
प्रयागराज में नौकरी के अवसर हैं। यहां चार बड़ी इकाइयां लग रही हैं, जिनमें कर्मचारियों की नियुक्ति होगी।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना काल के संकट में कई लोगों की नौकरी छूट गई। युवाओं और कुशल हाथों से रोजगार छिन गया। उनके सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया। ऐसे युवाओं को बेरोजगारों को रोजगार देकर उनके हाथों को मजबूत करने की तैयारी हो गई है। अब बेरोजगारी का दंश युवाओं को नहीं सहना पड़ेगा।

ढाई हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

यमुनापार क्षेत्र में आक्सीजन सिलेंडर, सिल्का सेंड प्रोसेसिंग यूनिट, डिस्टलरी प्लांट और सुगर मिल चार बड़ी इकाइयां लग रही हैं। कुछ इकाइयां हाल में शुरू भी हुई हैं। इन इकाइयों में करीब दो से ढाई हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

आक्‍सीजन प्‍लांट में कर्मचारियों की जरूरत

औद्योगिक क्षेत्र के सरस्वती हाईटेक सिटी में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से प्रभाव्य इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से आक्सीजन प्लांट लग रहा है। इस प्लांट के संचालन में करीब 75 कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। करीब 100 से 150 लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

मिनरल्‍स प्‍लांट में 300 लोगों को मिलेगा काम

बारा में करीब 40 करोड़ की लागत से मैंगलोर मिनरल्स प्लांट लग रहा है। इस प्लांट में सिल्का सेंड को प्रोसेसिंग करके ग्लास फैक्ट्रियों में भेजा जाएगा। इसमें भी करीब ढाई-तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।

डिस्‍टलरी प्‍लांट में 500 बेरोजगार जुड़ेंगे

शंकरगढ़ में महाकौशल ग्रुप द्वारा लगभग 165 करोड़ की लागत से डिस्टलरी प्लांट लगाया जा रहा है। ग्रुप द्वारा एक छोटी चीनी मिल भी स्थापित की जानी है। इसमें करीब 500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा कोरोना की दूसरी लहर के पहले नीलामी में दो औद्योगिक प्लाट बेचे गए थे। इन प्लाटों पर भी यूनिटें लगने का काम जल्द शुरू होने की संभावना है।

इन प्लांटों के शुरू होने से सैकड़ों को मिला रोजगार

हाल में सोरांव में करीब 1.20 करोड़ की लागत से एक फूड प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हुआ। भगवतपुर में फन गांव के समीप डेयरी प्रोडक्ट की एक बड़ी इकाई भी चालू हुई है। औद्योगिक क्षेत्र में शुरू हुई मल्टी बॉक्स यूनिट में करीब 150 लोगों को रोजगार मिला। 100 से ज्यादा अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार मिला। तेलियरगंज में पारेरहाइड आक्सीजन प्लांट से भी करीब 100 लोगों को रोजगार मिला।

उद्योग उपायुक्‍त ने कहा

उद्योग उपायुक्‍त अजय कुमार चौरसिया कहते हैं कि कोरोना काल में इकाइयों के लगने से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला। नई इकाइयों से करीब ढाई हजार लोगों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इन इकाइयों के लगने से और भी नई इकाइयां आएंगी। कई नए रोजगार का सृजन होगा। उसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

chat bot
आपका साथी