नाली की खराब गुणवत्ता को लेकर जेई को बनाया बंधक, किया रास्ताजाम

राजरूपपुर के लोगों ने मानक के अनुरूप नाली निर्माण न होने पर जेई को बंधक बना लिया और रास्‍ताजाम किया। अधिकारी के आश्‍वासन पर उनका आक्रोश शांत हुआ।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 02:23 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 02:23 PM (IST)
नाली की खराब गुणवत्ता को लेकर जेई को बनाया बंधक, किया रास्ताजाम
नाली की खराब गुणवत्ता को लेकर जेई को बनाया बंधक, किया रास्ताजाम

प्रयागराज : शहर के राजरूपपुर में नाली निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए जेई को बंधक बना लिया। इसके बाद राजरूपपुर-झलवा मार्ग पर रास्ताजाम कर दिया। जानकारी होने पर पहुंचे एडीए के अधिकारी ने आश्वासन देकर लोगों के आक्रोश को शांत कराया।

 आगामी वर्ष प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला के तहत इन दिनों शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों का चौड़ीकर के साथ नाले, नालियों को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसी के तहत राजरूपपुर में इन दिनों नाली का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को मौके पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और मानक के अनुरूप नाली निर्माण न करने का आरोप लगाया। काम छोड़कर जा रहे जेई आरपी यादव को लोगों ने बंधक बना लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने राजरूपपुर-झलवा मार्ग पर जाम लगा दिया।

 इसकी सूचना मिलने पर एडीए के अधिकारी जयराम मौर्या मौके पर पहुंचे। उनको लोगों ने नाली निर्माण कार्य में की जा रही गड़बड़ी दिखाई। लोगों का कहना था कि नाली को फिर से बनाया जाना था लेकिन पुरानी का ही मरम्मत किया जा रहा है। साथ ही इसमें प्रयोग होने वाली बालू और सीमेंट में मानक की अनदेखी की जा रही है। नाली की ऊंचाई कहीं कम है तो कहीं अधिक। इस ओर भी ध्यान नहीं दिया गया है। इस पर अधिकारी ने नाली का निर्माण दोबारा कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे बाद राजरूपपुर झलवा मार्ग खुल सका। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही।

chat bot
आपका साथी