जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह बोले- अब दिख रहा है बदला हुआ और बढ़ता हुआ उत्तर प्रदेश

उप्र के जल शक्तिमंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि साढ़े चार साल में गांव के कुटीर उद्योग भी बढ़ें। भाजपा की सरकार में पीएचसी की भी व्यवस्था बनाई गई। एक्सप्रेस वे के साथ हर गांव को सड़क से जोड़ा गया। 14 घंटे बिजली मिलने लगी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:27 PM (IST)
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह बोले- अब दिख रहा है बदला हुआ और बढ़ता हुआ उत्तर प्रदेश
उत्‍तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह रविवार को प्रयागराज में थे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने रविवार को प्रदेश सरकार के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अब आप बदलता हुआ और बढ़ता हुआ उत्तर प्रदेश देख रहे हैं। यहा सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बना है। पहले जंगलराज था। उत्तर प्रदेश में साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी दी गई। यह नौकरी योग्यता के आधार पर दी गई। पहले सिफारिश या पैसे से मिलती थीं। प्रदेश सरकार ने माफिया पर भी शिकंजा कसा है। प्रयागराज में 45 भू माफिया पर कार्रवाई की गई। 58 अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए। प्रदेश में अंधेरे का राज था अब प्रकाश आया है। गांव गांव में बिजली की रोशनी पहुचीं है।

शहर चमके और गांव भी जगमगाए

जल शक्तिमंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल में गांव के कुटीर उद्योग भी बढ़ें। भाजपा की सरकार में एम्स बने तो पीएचसी की भी व्यवस्था बनाई गई। एक्सप्रेस वे के साथ हर गांव को सड़क से जोड़ा गया। 14 घंटे बिजली मिलने लगी है। गांव गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। महिलाओं में भी जागरूता दिख रही है। हर घर तक साफ पानी पहुंचाया जा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रदेश आगे बढ़ा है। साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार ने अपराध खत्म कर दिया। कास्ट, क्राइम और करप्शन की बात अब नहीं होती।

बोले, सरकार ने रंगदारी और माफिया पर अंकुश लगाया

उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार ने रंगदारी और माफियाओं को बढ़ावा दिया। आज की सरकार ने सब पर अंकुश लगा दिया। प्रदेश् में सुरक्षा का माहौल बना है। इससे निवेश बढ़ा है। 2017 से पहले लोग प्रदेश से पलायन कर रहे थे। अब ऐसा नही है। उत्तर प्रदेश ने कुल 40 याेजनाओं में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश पहचान अयोध्या में दीपोत्सव, भव्य कुंभ, दिव्य कुंभ से हैं।

chat bot
आपका साथी