Jagran Vimarsh 2021: प्रतापगढ़ के पौराणिक स्थलों के बदलाव की बही बयार, मिलेगी मंजिल

Jagran Vimarsh 2021 जागरण विमर्श में मंडलायुक्त संजय गोयल ने प्रतापगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को भी पर्यटन से जोडऩे की बात को गंभीरता से लिया। उन्होंने माना कि प्रतापगढ़ में स्थित मानिक शाह का किला यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा का विकास होना आवश्यक है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:51 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:51 AM (IST)
Jagran Vimarsh 2021: प्रतापगढ़ के पौराणिक स्थलों के बदलाव की बही बयार, मिलेगी मंजिल
जागरण विमर्श में मंडलायुक्त ने पर्यटन के नक्शे में प्रतापगढ़ के विकास की संभावना बताई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दैनिक जागरण के प्रयागराज में बदलाव की बयार विमर्श में प्रतापगढ़ के लोग भी शामिल हुए। सभी सत्रों में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। उद्योग कारोबार की स्थिति और संभावनाएं विषय रहा हो या फिर पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाएं, सभी में उन्होंने सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी उत्सुकता का समाधान पाया। कार्यक्रम में विचारों के ज्ञान प्रवाह में सभी ने डुबकी लगाई। संगम, पर्यटन और संभावनाएं सत्र में प्रयागराज के साथ ही प्रतापगढ़ के कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों को भी पर्यटन से जोडऩे पर विचार रखा गया।

मंडलायुक्‍त ने प्रतापगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की कही बात

मंडलायुक्त संजय गोयल ने प्रतापगढ़ की ऐतिहासिक विरासत को भी पर्यटन से जोडऩे की बात को गंभीरता से लिया। उन्होंने माना कि प्रतापगढ़ में स्थित मानिक शाह का किला, यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल, अजगरा का विकास होना आवश्यक है। इसी तरह लालगंज तहसील स्थित घुइसरनाथ नाथ धाम को विकसित कर इसके प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया। कुंडा तहसील क्षेत्र के बिहार बाजार का नाम भी चर्चा में आया, जो बौद्ध बिहार से जुड़ा है। यहां पर वर्षा प्रवास के दौरान बुद्ध ने तपस्या की थी। मोक्षदा का प्राकृतिक जल स्रोतों भी बात उठी, जहां पर राम वन गमन के दौरान लक्ष्मण के बाण से जलश्रोत फूटा था और देवी सीता ने प्यास बुझाई थी।

मंडलायुक्‍त ने दिया आश्‍वासन

प्रतापगढ़ जिले के कई अन्य ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के विकास की संभावनाओं पर भी मंडलायुक्त ने विचार रखे। आश्वस्त किया कि वह पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित कर, इसका इस तरह से प्रचार-प्रसार कराएंगे, जिससे दूसरे प्रदेश के लोगों का उत्तर भारत के पू्र्ण पर्यटन का मकसद पूरा हो सके। प्रतापगढ़ से आए लोगों ने मंडलायुक्त संजय गोयल के विचारों का स्वागत किया।

प्रतापगढ़ के इन विशिष्‍टजनों ने की शिरकत

प्रतापगढ़ से इस कार्यक्रम में शामिल होने आए विशिष्ट लोगों में पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास, भाजपा नेता गिरधारी सिंह, पूर्व सभासद संतोष दुबे, इविवि के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा, भाजपा नेता देश सेवक सिंह डब्बू, डा. अवंतिका पांडेय, डा. विवेक पांडेय, प्रोफेसर पीयुष कांत शर्मा, संगीतज्ञ शिशिर खरे,प्राचार्य मोह्म्मद इब्राहिम, जीजीआइसी बरहदा के प्रधानाचार्य डा. विंध्याचल ङ्क्षसह, आम्रपाली द्वेदी, डा. रंजीता गुप्ता, डाक्‍टर. सालक राम प्रजापित, आशुतोष निर्मल, विपिन कुमार तिवारी, पूर्व प्रधान राजेश सिंह प्रभाकर, डा. रामभान सिंह, आलोक खंडेलवाल तथा पूनम गुप्ता आदि विशिष्‍टजन थे।

chat bot
आपका साथी