यह है फाफामऊ-वाराणसी मार्ग, घने कोहरे के कारण इस मार्ग पर बढ़ रहे हैं सड़क हादसे Prayagraj News

फाफामऊ से सहसों तक करीब 15 किलोमीटर का मार्ग सिंगल लेन है। इसमें आम दिनों में हादसे तो होते ही हैं। ठंड में कोहरा होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। कोहरा में सामने से आ रहे वाहन ठीक से दिखाई नहीं देते जिससे हादसे होते हैं।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:08 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:08 AM (IST)
यह है फाफामऊ-वाराणसी मार्ग, घने कोहरे के कारण इस मार्ग पर बढ़ रहे हैं सड़क हादसे Prayagraj News
घने कोहरे के कारण फाफामऊ से वाराणसी मार्ग पर हादसे बढ़ गए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। माघ मेला शुरू होने से इलाहाबाद-जौनपुर और गोरखपुर मार्ग पर ट्रकों का आवागमन रोक दिया गया है। इसके चलते ट्रकों को फाफामऊ-वाराणसी मार्ग सिंगल लेन से गुजारा जा रहा है। वहीं इन दिनों प्रयागराज में घने कोहरे ने वाहन चालकों को परेशान कर रखा है। ऐसे में इस मार्ग पर हादसे बढ़ने लगे हैं।

फाफामऊ से सहसों तक करीब 15 किलोमीटर का मार्ग सिंगल लेन है। इसमें आम दिनों में हादसे तो होते ही हैं। ठंड में कोहरा होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। कोहरा में सामने से आ रहे वाहन ठीक से दिखाई नहीं देते, इसके चलते ज्यादा तर हादसे आमने-सामने से होते हैं। इन हादसों में घायलों की जान बचना मुश्किल होता है। कई बार हादसे में घायल लोग जीवन भर के लिए अपना महत्वपूर्ण अंग गवां देते हैं। खास बात यह है कि इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं जा रहा है।

नहीं लगे हैं कहीं साइन बोर्ड

हादसे होने का प्रमुख कारण सिंगल लेन होना तो है ही साथ ही मार्ग में कहीं भी साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। ठंड में रेफ्लिेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते हादसे और होते हैं। लोगों का कहना है कि अगर घुमाव वाली जगहों पर रेफ्लिेक्टर लग जाए तो हादसे कम होंगे। लोग सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

लंबे समय से दो लेन मार्ग निर्माण का कर रहे मांग

लोगों का कहना है कि फाफामऊ से सहसों तक दो लेन मार्ग निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों से भी मुलाकात कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि हर चुनाव से पहले मार्ग दो लेन करवाने की बात करते हैं, लेकिन आज तक नहीं हुई।

रात में लगता है जाम

रात में कोहरा अधिक होने और वाहनों का लोड होने पर जाम लग जाता है। सहसों से वाहनों को रोका जा रहा है। इसके चलते यहाँ अधिक जाम लग जाता है। सुबह तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं।

chat bot
आपका साथी