Samajwadi Party: प्रयागराज में सपा पदाधिकारियों ने शुरू किया वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का अभियान

Samajwadi Party सपा नेताओं का कहना है कि नौजवान बढ़ चढ़कर उत्साहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। यही नौजवान देश व प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का काम करेंगे। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 03:41 PM (IST)
Samajwadi Party: प्रयागराज में सपा पदाधिकारियों ने शुरू किया वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का अभियान
‘वोटर लिस्ट में नाम जोड़ो लोकतंत्र की रक्षा करो’ अभियान इन दिनों सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता चला रहे हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए ‘वोटर लिस्ट में नाम जोड़ो लोकतंत्र की रक्षा करो’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रयागराज जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को चलाने में जुटे हैं। लोगों को पार्टी की नीतियाें और उपलब्धियों के बारे में भी बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो जनता के हित में क्या-क्या कदम उठाए गए थे।

18 वर्ष पूरा कर चुके नौजवानों का भरवा रहे फार्म

करैलाबाग में सपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल निषाद नंदा, करेली और नैनी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक, प्रतापपुर में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, कीडगंज में सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। 18 वर्ष पूरा कर चुके नौजवानों को वोटर लिस्ट में नाम बढाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। वहीं, समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नसीरुद्दीन राइन भी इस अभियान को चला रहे हैं।

सप नेता बोले, नौजवान ही लाएंगे बदलाव

सपा नेताओं का कहना है कि नौजवान ही हैं जो चुनाव में बढ़ चढ़कर उत्साहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। यही नौजवान देश व प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का काम करेंगे। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। छात्रों को लैपटाप, नौजवानों को नौकरी, छात्राओं को कन्या विद्याधन, महिलाओं को समाजवादी पेंशन योजना, गरीबों को आवास आदि सिर्फ सपा ही मुहैया करा सकती है।

chat bot
आपका साथी