प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार के घर आतंक फैलाने वाले अपराधी शातिर हैं, प्रयागराज पुलिस नहीं पकड़ सकी

कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार के घर में लूटपाट की कोशिश करने वाले बदमाश क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज काे देखा तो अंधेरे होने के कारण इसमें बदमाशों का चेहरा पूरी तरह से स्पष्ट नजर नहीं आया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:23 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:29 PM (IST)
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार के घर आतंक फैलाने वाले अपराधी शातिर हैं, प्रयागराज पुलिस नहीं पकड़ सकी
यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के रिश्‍तेदार के घर में घुसने वाले बदमाश अभी फरार ही हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज शहर में जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन इलाके में रहने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के रिश्तेदार के घर में घुसे बदमाश अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस ने कुछ बदमाशों को चिह्नित किया है और उनकी धरपकड़ के लिए दबिश भी दी, लेकिन इससे पहले ही वे निकल जा रहे हैं। जबकि पुलिस ने मुखबिरों का जाल भी बिछाया है, बावजूद इसके ये शातिर हाथ नहीं लग रहे हैं। 

क्षेत्र के ही लूटपाट की कोशिश करने वाले बदमाश

कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार के घर में लूटपाट की कोशिश करने वाले बदमाश क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज काे देखा तो अंधेरे होने के कारण इसमें बदमाशों का चेहरा पूरी तरह से स्पष्ट नजर नहीं आया। मुखबिरों की मदद ली गई तो कद, काठी देखकर कई बदमाशों के नाम बताए गए। जिनके नाम बताए गए थे, उसमें कई घर पर ही थे। इन सभी से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये शामिल नहीं थे। जबकि दो गायब थे, इसलिए उन पर पुलिस को संदेह है। 

पांच दिन में हुई थी घटना

जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन में रहने वाले गोपीकृष्ण राय कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व महापौर जितेंद्र नाथ सिंह के चचेरे मामा हैं। वे काफी बुजुर्ग हैं। उनके साथ उनकी बुजुर्ग बहन मीना प्रसाद रहती हैं। बुधवार रात करीब 8:15 बजे उनके घर में चार बदमाश घुस गए थे। गोपीकृष्ण और मीना को बंधक बना लिया गया था। उसी समय नौकरानी के आने पर बदमाश दो मोबाइल लेकर भाग निकले थे। इस दौरान नौकरानी को भी छूरा लेकर दौड़ा लिया था।

chat bot
आपका साथी