प्रयागराज में रात में युवक को गोली मारकर आरोपित भागे कौशांबी, पुलिस ने की छापेमारी

पीपलगांव भीटी निवासी माजिद शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसका गांव के ही नबी अहमद से पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज होने लगी। पिटाई करते हुए माजिद पर फायरिंग कर दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:57 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:57 AM (IST)
प्रयागराज में रात में युवक को गोली मारकर आरोपित भागे कौशांबी, पुलिस ने की छापेमारी
प्रयागराज में युवक को गोली मारने के बाद आरोपित कौशांबी भाग गए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। शहर में धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव इलाके में शुक्रवार की रात में माजिद नामक युवक को गोली मारने के आरोपित कौशांबी भाग गए हैं। देर रात पुलिस ने आरोपितों के घर पर छापेमारी की तो नहीं मिले। परिवार के कुछ सदस्यों को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह कौशांबी भाग गए हैं। एक आरोपित की रिश्तेदारी कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार सुबह वहां दबिश दी। हालांकि किसी नामजद अभियुक्तों को पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस का दावा है कि कुछ लोगों को उठाया गया है और जल्द ही मुल्जिमों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीपलगांव भीटी निवासी माजिद शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसका गांव के ही नबी अहमद से पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज होने लगी। तभी वहां नबी के कुछ और साथी आ गए। फिर पिटाई करते हुए माजिद पर फायरिंग कर दी। इससे माजिद के पैर में गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

इंस्पेक्टर धूमनगंज अरुण चतुर्वेदी का कहना है कि दोनों पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। विवाद का कारण साफ नहीं है। नबी की गिरफ्तारी होने पर ही वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल अभियुक्तों की तलाश चल रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है, ताकि उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करके घेराबंदी की जा सके।

chat bot
आपका साथी