प्रतापगढ़ में गोली मारने से घायल प्रधान प्रत्याशी ने दम तोड़ा, घर लौटते वक्त किया गया था हमला

प्रतापगढ़ जिले की लालगंज कोतवाली के हदिराही गांव में पंचायत चुनाव के दौरान 23 अप्रैल को प्रधान प्रत्याशी वरुण तिवारी को चुनावी रंजिश में हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल का प्रयागराज में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह वरुण की सांसे थम गई।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:31 PM (IST)
प्रतापगढ़ में गोली मारने से घायल प्रधान प्रत्याशी ने दम तोड़ा, घर लौटते वक्त किया गया था हमला
आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए पुलिस टीम अलग अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

 प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जिले की लालगंज कोतवाली के हदिराही गांव में पंचायत चुनाव के दौरान 23 अप्रैल को प्रधान प्रत्याशी वरुण तिवारी को चुनावी रंजिश में हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल का प्रयागराज में इलाज चल रहा था। हालत गम्भीर होने पर स्वजनो ने उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह वरुण की सांसे थम गई। इधर मामले में दो आरोपित जेल भेजे जा चुके है। अन्य के शीघ्र गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है। पुलिस का कहना है  कि मामले की छानबीन की जा रही है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए पुलिस टीम अलग अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

chat bot
आपका साथी