भैंस की जंजीर में फंसा बालक, घिसटकर हो गई मौत, कौशांबी के नौहाई गांव की है घटना

14 वर्षीय सूरज सरोज पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। विद्यालय बंद होने के कारण वह सुबह भैंस को लेकर पास के तालाब में पानी पिलाने गया था। इसी बीच अचानक भैंस बिदक गई। वह घर की ओर भागी इसी दौरान उसकी जंजीर सूरज के हाथ में फंस गई

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:17 AM (IST)
भैंस की जंजीर में फंसा बालक, घिसटकर हो गई मौत, कौशांबी के नौहाई गांव की है घटना
घटना के बाद से ही स्वजनों व पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्रयागराज, जेएनएन।  कौशांबी थाना क्षेत्र के नौहाई गांव में भैंस की जंजीर में एक बालक का हाथ फंस गया। भैंस उसे लेकर करीब 300 मीटर तक भागी। वह जमीन पर घिसटता रहा। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से ही स्वजनों व पूरे गांव में शोक की लहर है। 

स्वजनों के साथ पूूरे गांव में शोक की लहर

नौहाई निवासी बाले सरोज का 14 वर्षीय बेटा सूरज सरोज गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता था। विद्यालय बंद होने के कारण वह सुबह भैंस को लेकर पास के तालाब में पानी पिलाने गया था। इसी बीच अचानक भैंस बिदक गई। वह घर की ओर भागी इसी दौरान उसकी जंजीर सूरज के हाथ में फंस गई और वह भैंस के साथ घिसटने लगा। आसपास रहे लोग जब तक सक्रिय होते, भैंस करीब 300 मीटर तक किशोर को घसीटते हुए भाग निकली। भैंस के रुकने पर जब लोग उसके पास पहुंचे तो सूरज की मौत हो चुकी थी। दो भाई व दो बहनों में सूरज सबसे बड़ा था। बड़े बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाया। बिना पोस्टमार्टम के स्वजनों ने गमगीन माहौल में सूरज का अंतिम संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी