Allahabad University के दीक्षा समारोह में पदक विजेताओं के लिए ड्रेस कोड तय, जानें क्‍या होगा पहनावा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के लिए विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने पदकवीरों का ड्रेस कोड तय किया है। यानी दीक्षा समारोह का हिस्सा जो भी लोग होंगे उनका पहनावा निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार पहनावा बड़ा ही रोचक है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:44 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 03:05 PM (IST)
Allahabad University के दीक्षा समारोह में पदक विजेताओं के लिए ड्रेस कोड तय, जानें क्‍या होगा पहनावा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में पदवीरों को ड्रेस कोड में आना होगा। इसे तय कर दिया गया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह आठ नवंबर को प्रस्तावित है। इसमें सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को पदक और डिग्री दिया जाना है। समारोह को लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पदकवीरों का ड्रेस कोड भी तय कर दिया है। ड्रेस कोड का मतलब इस बात से है कि दीक्षा समारोह का हिस्सा जो भी लोग होंगे, उनका पहनावा क्या होगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार पहनावा बड़ा ही रोचक है। आइए आपको बताते हैं कि समारोह में शामिल होने वाले लोगों की साड़ी, शर्ट, कुर्ता और पायजामा किस रंग-ढंग का होगा।

ऐसा होगा मेधावियों का पहनावा 

छात्रों को फुल बांहदार कुर्ता पहनना होगा, जो घुटने तक लंबाई वाला होना चहिए। इसके साथ सफेद रंग का पायजामा या चूड़ीदार पायजामा पहनना तय किया गया है। पीएचडी डिग्री जिन्हें भी प्राप्त होनी है, ऐसी छात्राओं को सभ्य सादी सफेद साड़ी पहननी होगी, जिसका बार्डर लाल होना चाहिए। इसके साथ फुल या हाफ ब्लाउज पहनना तय किया गया है। यूजी और पीजी की महिला अभ्यर्थियों को जिन्हें मेडल मिलना है, वे सूट पहनेंगी। सूट का रंग सफेद होगा। कम से कम घुटनों तक लंबाई वाली हाफ या फुल बांहदार सूट होना भी आवश्‍यक है।

समारोह में शामिल होने वालों को बाल बांधकर आना होगा

पुरुष फैकल्टी मेंबर्स को फार्मल सफेद शर्ट और ट्राउजर पहनने के निर्देश दिए गए हैं। महिला फैकल्टी मेंबर्स को साड़ी पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इसका रंग या पैटर्न निर्धारित नहीं किया गया है। सभी महिलाओं को चाहे वह विद्यार्थी हो या अन्य किसी तरह की सदस्य उन्हें बालों को बांधकर आने की सलाह दी गई है।

गीतकार गुलजार को दी जाएगी मानद उपाधि 

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का के दीक्षा समारोह में नामचीन गीतकार गुलजार को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने समारोह में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार करते हुए आने के लिए सहमति भी दे दी है। लफ्जों के बेताज बादशाह गीतकार गुलजार को डीलिट की मानद उपाधि दी जाएगी। पहली दफा समारोह में मेघनाद साहा अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड भी देने का फैसला लिया गया था।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे चीफ गेस्ट 

दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल होंगे। पूर्व में जो कार्यक्रम तय हुआ था, उसके मुताबिक विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर डीपी सिंह को शामिल होना था। कुलाधिपति के हैसियत से विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आशीष चौहान को भी शामिल होना था। हालांकि, राज्यपाल अनंदी बेन पटेल की व्यस्तता के चलते अचानक यह समारोह निरस्त कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी