Coronavirus को हराने के लिए सकारात्मक सोच का होना जरूरी है, आप भी मानें इनकी टिप्‍स और रहें स्‍वस्‍थ

कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अर्चना सिन्हा ने लोगों को करोना वायरस से बचने के लिए टिप्‍स दिया। महिला सशक्तिकरण पर आयोजित वेबिनार में उन्‍होंने कहा कि सकारात्‍मक सोच और तनावमुक्‍त रहकर कोरोना से लड़ा जा सकता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:45 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:45 AM (IST)
Coronavirus को हराने के लिए सकारात्मक सोच का होना जरूरी है, आप भी मानें इनकी टिप्‍स और रहें स्‍वस्‍थ
कोरोना वायरस के संक्रमण को जल्‍द मात देने के लिएकुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज की प्राचार्या ने टिप्‍स दिया।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस को हराने के लिए जरूरी है कि लाेग तनाव मुक्त रहें। बताए गए सभी दिशानिर्देशों का भी पालन करें। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो खुद भी संक्रमित होंगे और परिवार के लोगों को भी संकट में डालेंगे। वर्तमान में जो कोरोना की लहर चल रही है वह पहले बार की लहर से अधिक घातक है। इससे मुकाबले के लिए व्यक्ति का सकारात्मक होना बहुत जरूरी है। यह कहना है कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अर्चना सिन्हा का।

कोरोना से लडऩे के तौर तरीकों पर चर्चा

डॉ. अर्चना सिन्हा महिला सशक्तिकरण पर आयोजित वेबिनार में यह सुझाव दिया। वेबिनार की शुरुआत डाॅ. कविता श्रीवास्तव ने अतिथि परिचय व स्वागत से किया। इस मौके पर निदेशक एवं विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा, छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय प्रो. आरपी सिंह ने भी विचार रखे। कोरोना से लडऩे के तौर तरीकों पर चर्चा के साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सशक्त बनान बेहद जरूरी है। ऐसा करके ही हम समाज को आगे ले जा सकते हैं।

दैनिक जीवन में व्यायाम को शामिल करें

वेबिनार में प्रो. विमला व्यास ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें अनिवार्य रूप से व्यायाम करना चाहिए। पौष्टिक भोजन भी करना होगा। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। यह सब करके हम कोरोना को भी हरा सकेंगे। वास्तव में इन बातों पर सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों व बच्चों को भी ध्यान देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी