प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो इवि में छात्रसंघ चुनाव

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के विशेष आमंत्रित सदस्य और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहाकि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इवि में फिर से छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:12 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:12 AM (IST)
प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो इवि में छात्रसंघ चुनाव
प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो इवि में छात्रसंघ चुनाव

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के विशेष आमंत्रित सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार को यहां वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराया जाने लगेगा।

वाराणसी से मंगलवार शाम कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा लेकर संगमनगरी पहुंचे पूर्व राज्यसभा सदस्य बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में 25 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा दूसरी आजादी के लिए वाराणसी से निकाली गई है। भाजपा की सरकार में कोई बोलता है तो आवाज दबाने के लिए उसके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जुट जाती हैं। प्रयागराज के सभी जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह संगमनगरी को साजिशन अपमानित कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों के मुख्यालय हटा दिए गए और जनप्रतिनिधयों ने मुंह तक नहीं खोला। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व विधायक अजय राय, विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, विभाकर शास्त्री, प्रदेश महासिचव राघवेंद्र सिंह, प्रदेश महासिचव मुकुंद तिवारी, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, महानगर अध्यक्ष अंशुमन मिश्र, यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी, शेखर बहुगुणा, तस्लीमउद्दीन, हसीब अहमद, जावेद उर्फी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

प्रतापगढ़ पहुंची यात्रा: बुधवार को यात्रा आनंद भवन से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने यहां ज्ञात और अज्ञात शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। यह यात्रा तेलियरगंज, फाफामऊ, सोरांव, मऊआइमा होते हुए शाम को प्रतापगढ़ पहुंची।

chat bot
आपका साथी