तुमसे प्रेम करता हूं और शादी भी करूंगा, यह झांसा देकर नाबालिग का किया यौन शोषण, प्रतापगढ़ पुलिस कर रही जांच

गायघाट इलाके के एक गांव में मानधाता क्षेत्र की एक किशोरी अपने मामा के घर आई हुई थी। मंगलवार रात करीब 1030 बजे एक युवक अचानक उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए और युवक को पकड़ लिया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 06:38 PM (IST)
तुमसे प्रेम करता हूं और शादी भी करूंगा, यह झांसा देकर नाबालिग का किया यौन शोषण, प्रतापगढ़ पुलिस कर रही जांच
आरोप है कि शादी का भरोसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में दुष्कर्म के दो केस सामने आए हैं। दोनों मामले में पीड़िता नाबालिग हैं। इनमें एक किशोरी जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की है जिसका आरोप है कि शादी का भरोसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उधर नगर कोतवाली इलाके मे अपनी ननिहाल में आई किशोरी से मंगलवार रात घर में घुसकर एक पड़ोसी युवक ने जबरदस्ती की जिसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

पहले किराए के कमरे में रखा फिर दिल्ली भी ले जाकर किया शोषण 

जेठवारा इलाके के गांव की पीड़ित किशोरी ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा। उसने बताया कि कंधई थाना क्षेत्र के एक युवक ने उससे कई बार मुलाकात की और प्रेम करने की बात कही।  उसने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। ऐसे में वह उसके झांसे में आ गई। इस युवक ने उसे अपने साथ किराए के कमरे में ले जाकर लगातार दुष्कर्म किया। दो महीने यहां रहने के बाद वही युवक उसे अपने साथ दिल्ली लेकर चला गया और वहां लगभग चार महीना रहने के बाद प्रतापगढ़ छोड़कर फरार हो गया। किशोरी अपने घर आ गई और युवक से शादी करने की दबाव डालने लगी तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। तब उसने पुलिस से शिकायत की।


ननिहाल आई किशोरी से की जबरदस्ती

प्रतापगढ़  नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ जबरदस्ती की। किशोरी के चीख पुकार करने पर जुटे लोगों ने आरोपित की पिटाई कर दी। गायघाट इलाके के एक गांव में मानधाता क्षेत्र की एक किशोरी अपने मामा के घर आई हुई थी। मंगलवार रात करीब 10:30  बजे एक युवक अचानक उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए और युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इस बात की सूचना मिलने पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस उसे साथ ले कर चली गई। घटना में पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी अफसर अहमद के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा है । घटना से गांव वालों में रोष है।

chat bot
आपका साथी