Hitech Village Government: निरक्षर प्रधान हासिल करेंगे कंप्यूटर की दक्षता, आप भी जानें कैसे

Hitech Village Government पंचायत राज विभाग नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देकर उनके दायित्व की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। ई-गर्वनेंस में सभी काम आनलाइन ही होंगे। ग्राम प्रधानों की ई-मेल आइडी होगी। उनके डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। प्रस्ताव बनवाने से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया आनलाइन ही होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:30 AM (IST)
Hitech Village Government: निरक्षर प्रधान हासिल करेंगे कंप्यूटर की दक्षता, आप भी जानें कैसे
ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देकर दी जाएगी इंटरनेट की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। हाईटेक युग है, ऐसे में गांवों की सरकार भी कंप्‍यूटर में दक्ष होगी। ग्राम पंचायतों में 100 फीसद ई-गर्वनेंस व्यवस्था लागू करने की कवायद तेजी से चल रही है। ग्राम पंचायतों में सभी काम आनलाइन हों सकें। इसके लिए पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। ग्राम पंचायतों में सभी काम आनलाइन किए जाएं, इसके लिए प्रधानों को भी कंप्यूटर की पूरी जानकारी दी जाएगी। जो प्रधान निरक्षर हैं उन्हें कंप्यूटर में दक्ष बनाया जाएगा, ताकि वह बिना किसी की मदद के अपने सभी काम आनलाइन कर सकें।

पंचायत राज विभाग नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देंगे

प्रयागराज जिले में कुल 1540 ग्राम पंचायतें हैं। तमाम ऐसे प्रधान हैं, जिनके पास प्रोफेशनल डिग्री है, कई प्रधान ऐसे भी हैं, जो निरक्षर हैं। हालांकि जनता ने उन्हें अपना जन प्रतिनिधि चुना है। लोगों में उनकी अपील है। पंचायत राज विभाग नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण देकर उनके दायित्व की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है। ई-गर्वनेंस में सभी काम आनलाइन ही होंगे। इसके लिए ग्राम प्रधानों की ई-मेल आइडी होगी। उनके डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। प्रस्ताव बनवाने से लेकर भुगतान तक की सारी प्रक्रिया आनलाइन ही होगी।

बोले, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्‍हा

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा का कहना है कि शासन के आदेश अनुसार ई-गर्वनेंस व्यवस्था का अनुपालन कराया जाएगा। प्रधानों को इंटरनेट की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। जो प्रधान निरक्षर हैं, उन्हें भी कंप्यूटर में दक्ष बनाया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में इस सप्ताह मिल सकती है नियुक्ति

1540 ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक की नियुक्ति होनी है। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। संभावना है कि इस सप्ताह में नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक साल के लिए तैनाती होगी। छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी