High Court Bar Chunav: अध्‍यक्ष पद पर राधाकांत ओझा की बढ़त बरकरार, 1500 वोटों की गणना पूरी

High Court Bar Chunav हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए एक दिसंबर को मतदान हुआ था। कुल 9659 मतदाताओं में से 7549 वकीलों ने वोट डाला है। 1500 वोटों की गिनती के बाद अध्‍यक्ष पद पर राधाकांत ओझा आगे हैं। मतगणना शुक्रवार से शुरू है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 02:29 PM (IST)
High Court Bar Chunav: अध्‍यक्ष पद पर राधाकांत ओझा की बढ़त बरकरार, 1500 वोटों की गणना पूरी
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में डाले गए वोटाें की गिनती आज दूसरे दिन भी हो रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े वोटों की गिनती जारी है। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक 1500 वोटों की गणना पूरी हो चुकी है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह से चल रही है। मतगणना के पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के 12-12 सौ वोटों गिनती की गई। पहले दिन अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्र, महासचिव पद पर सत्यधीर जादौन आगे चल रहे थे।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए एक दिसंबर को मतदान हुआ था। समस्त पदों पर 199 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 9659 मतदाताओं में से 7549 वकीलों ने वोट डाला है। अधिवक्ता दिवस के अवसर पर एल्डर कमेटी के सदस्यों ने प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद खुदीराम बोस की जयंती मनाई गई। इसके बाद हाई कोर्ट बार चुनाव की मतगणना शुरू हुई।

1500 वोटों की गिनती पर प्रत्‍याशियों की स्थिति

अध्यक्ष पद        मिले वोट

अशोक कुमार सिंह- 489

अतुल पांडेय- 27

ए सी तिवारी- 60

आई के चर्तुवेदी- 200

राधाकांत ओझा- 622

महासचिव पद

अध्यक्ष पद     मिले वोट

अखिलेश शर्मा- 264

अनुराधा सुंदरम- 79

संतोष मिश्र- 135

जादौन- 386

विक्रांत पांडेय- 329

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद

अध्यक्ष पद   मिले वोट

अमित कुमार सिंह- 391

मनोज मिश्र- 390

राजेश्वर सिंह- 311

कमलेश तिवारी- 223

chat bot
आपका साथी