स्वास्थ्य टीम वार्डो में जाकर पता कर रही लोगों के स्वास्थ्य का हाल

कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन स्तर पर मिले निर्देश के क्रम में यह काम हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की कई टीम नगर के वार्डो में पहुंची। नगर के मकंद्रूगंज में तीन सदस्यीय टीम पहुंची और परिवार के सदस्यों की संख्या अपने रजिस्टर में दर्ज की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:45 PM (IST)
स्वास्थ्य टीम वार्डो में जाकर पता कर रही लोगों के स्वास्थ्य का हाल
सभी वार्डो में साफ-सफाई व फागिंग का काम भी तेजी से चल रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। एक ओर जहां नगर पालिका क्षेत्र के वार्डवार घरों में जाकर टीम जानकारी ले रही है, वहीं दूसरी ओर सभी वार्डो में साफ-सफाई व फागिंग का काम भी तेजी से चल रहा है।

रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा ब्योरा

कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन स्तर पर मिले निर्देश के क्रम में यह काम हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की कई टीम नगर के वार्डो में पहुंची। नगर के मकंद्रूगंज में तीन सदस्यीय टीम पहुंची और परिवार के सदस्यों की संख्या अपने रजिस्टर में दर्ज की। इसके अलावा मुखिया का नाम भी नोट किया गया। टीम ने मुखिया से पूछा कि कोई परिवार के किसी सदस्य को बुखार व जुकाम तो नहीं है। कोई पहले बीमार तो नहीं हुआ था। इसके अलावा भी अन्य कई बिंदुओं पर जानकारी ली। ऐसी ही जानकारी लेने स्वास्थ्य टीम सभी वार्डो में पहुंच रही है। टीम इसकी रिपोर्ट सीएमओ को देगी।

chat bot
आपका साथी