उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कमान हरेंद्र मलिक को मिली, विक्रमादित्‍य बने प्रदेश महामंत्री

प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र महिल ने कहा कि संघ का एक संविधान है। उसके तहत सभी पदाधिकारी काम करेंगे। हम सब शिक्षकों के हित में हमेशा खड़े रहेंगे। प्रत्येक शिक्षक को चाहिए कि आपस में समन्वय बना कर रहें। यदि किसी विषय पर विमर्श करना हो तो बैठक करें।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 11:37 AM (IST)
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कमान हरेंद्र मलिक को मिली, विक्रमादित्‍य बने प्रदेश महामंत्री
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में पदाधिकारियों का चयन हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरेंद्र मलिक को दी गई है। विक्रमादित्य तिवारी को प्रदेश महामंत्री, भूपेंद्र नारायण सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरुणेंद्र राय, उपाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री सत्येंद्र नाथ राय को बनाया गया है। मंत्री की जिम्मेदारी नदीश शर्म, प्रचार मंत्री शैलेश कुमार, संगठन मंत्री शशिकांत मिश्र, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, लेखागार राम बाबू, आडिटर क्रांति देव सिंह, संगठन मंत्री इरफान अहमद, संगठन मंत्री कमल किशोर तिवारी को बनाया गया है। 

शिक्षक हित में हमेशा खड़े रहेंगे

प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र महिल ने कहा कि संघ का एक संविधान है। उसके तहत सभी पदाधिकारी काम करेंगे। हम सब शिक्षकों के हित में हमेशा खड़े रहेंगे। प्रत्येक शिक्षक को चाहिए कि आपस में समन्वय बना कर रहें। यदि कहीं किसी को कुछ संदेह हो या फिर किसी विषय पर विमर्श करना हो तो खुले दिल से बैठक करें। कहीं भी आपसी खींचतान नहीं होनी चाहिए। 

संगठन की आर्थिक मदद के लिए चलेगा सदस्यता अभियान

संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक सदस्या को सहयोग देना होगा। यह अभियान लोगों को जोडऩे व संगठन की जरूरतों को पूरा करने के लिए चलेगा। समय समय पर अधिवेशन भी होगा। इसमें शिक्षकों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी