बस के लिए करना पड़ा घटों इंतजार

शहर से कानपुर आजमगढ़ बनारस गोंडा जाने के लिए बसों के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 12:38 AM (IST)
बस के लिए करना पड़ा घटों इंतजार
बस के लिए करना पड़ा घटों इंतजार

जासं, प्रयागराज : शहर से कानपुर, आजमगढ़, बनारस, गोंडा जाने के लिए बसों के इंतजार में यात्रियों के कई घटे खराब हुए। सोमवार को शहर से यात्रा करने वाले हजारों यात्री बस की कमी से परेशान हुए। सुबह दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की भीड़ बस अड्डों पर पहुंची तो आठ बजे तक सिविल लाइंस, जीरो रोड, लीडर रोड पर भीड़ जुट गई। पहली शिफ्ट से यात्रियों को भेजने के बाद बसों की कमी हो गई। यात्री बस अड्डों पर आते रहे और कई घटे इंतजार के बाद उन्हें बस मिली। सुल्तानपुर में रास्ता बंद किए जाने के कारण गोंडा जाने वाले यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ी।

आरएम रोडवेज ने सिविल लाइंस बस अड्डे से फैजाबाद के लिए विशेष बस लगवाकर एलाउंसमेंट कराया, जिसके बाद यात्रियों को फैजाबाद भेजा गया, जहा वह दूसरे वाहनों से आगे का सफर तय करेंगे। सुल्तानपुर में 16 नवंबर को पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्त्रम में भीड़ जुटाने के लिए मंडल की 170 रोडवेज बसें भेजे जाने से बसों की कमी साफ नजर आई। बस अड्डे पर अधिकारियों से यात्रियों ने सवाल जवाब किया और झड़प भी हुई। कानपुर, आजमगढ़ रूट का फुल टिकट न कटाने वाले यात्रियों को बस से उतार दिया गया। शिकायत के बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप से सैनी, फतेहपुर आदि के यात्रियों को बस मिल सकी। राजकुमार पाडेय फतेहपुर जाने के लिए कानपुर जा रही बस पर बैठे, लेकिन परिचालक ने कानपुर तक का टिकट न कटाने पर उन्हें उतार दिया। सिविल लाइंस बस अड्डे पर संदीप कुमार फैजाबाद जाने के लिए ढाई घटे बैठे रहे, कानपुर के लिए आशीष, गोंडा के लिए मो. असलम, प्रतापगढ़ के लिए रामकुमार दो घटे तक बस का इंतजार करते रहे। फैजाबाद जाने के लिए दीपक मालवीय अपने परिवार के साथ 12 बजे बस अड्डे आए, लेकिन बस भरी होने के कारण अगली बस का 4 बजे तक इंतजार करते रहे। विमलेश देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ फैजाबाद जाने के लिए परेशान रहीं। स्वाती सिंह सैनी, अश्वनी सिंह गोंडा, मुकेश कुमार रायबरेली, प्रियसी सिंह रायबरेली, आलोक सिंह चौहान फतेहपुर, देवसिंह वाराणसी जाने के लिए घटों बस की राह जोहते रहे। सोमवार को बस अड्डे पर बसों की कमी के चलते भीड़ अधिक नजर आई। दीपावली और छठ पूजा के बाद लोगों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा नजर आई। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस विसेन ने बताया कि 170 बसें 16 नवंबर को वापस आएंगी। यात्रियों को यात्रा में दिक्कत न हो इसके लिए अनुबंधित बसों की ट्रिप बढ़ाई गई है। अगले दो दिनों में रोडवेज, अनुबंधित बसों और के जरिए 112 अतिरिक्त ट्रिप व महानगर बसों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। सैनी तक के लिए महानगर बसों से यात्रियों को भेजा गया। आजमगढ़ रूट पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए यहा 48 अतिरिक्त ट्रिप चली। कानपुर रूट पर भीड़ अधिक बढ़ जाने के कारण यहा बसों की संख्या बढ़ाई गई। 17 नवंबर से पुन: रोडवेज से यात्रियों को पूर्ण सुविधा मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी