पोता ही निकला बुजुर्ग का कातिल, जानिए क्यों अंजाम दी यह वारदात, Prayagraj news

पूछताछ में पता चला है कि शोभनाथ ने अपने पोते नीरज को यूरिया खाद लाने के लिए पैसा दिया था। मगर नीरज नहीं लाया। इस पर शोभनाथ नाराज हुए और गाली-गलौज करते हुए पोते की पिटाई कर दी थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:34 PM (IST)
पोता ही निकला बुजुर्ग का कातिल, जानिए क्यों अंजाम दी यह वारदात, Prayagraj news
पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।

प्रयागराज, जेएनएन। मांडा थाना क्षेत्र के भरारी गांव निवासी 72 वर्षीय शोभनाथ यादव की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पोते नीरज यादव ने ही की थी। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया है।

खाद नहीं लाने पर डांटा तो मार डाला

गुरुवार शाम अभियुक्त को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया के सामने पेश किया गया। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि नौ सितंबर को हत्या हुई थी। पूछताछ में पता चला है कि शोभनाथ ने अपने पोते नीरज को यूरिया खाद लाने के लिए पैसा दिया था। मगर नीरज नहीं लाया। इस पर शोभनाथ नाराज हुए और गाली-गलौज करते हुए पोते की पिटाई की। तब नीरज ने धक्का देकर अपने दादा को गिरा दिया और पत्थर की चकरी को सीने पर रखकर मार डाला था।  

पुलिस ने 47 ओवरलोड ट्रक पकड़े

यमुनापार में बालू, गिट्टी लादकर ओवरलोड चल रहे 47 को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके बाद सभी से जुर्माना वसूल किया गया। बुधवार रात एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा और एएसपी करछना सोमेंद्र मीणा ने अभियान चलाकर रात भर में ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की। एसपी यमुनापार ने बताया कि संबंधित विभाग को बुलाकर जुर्माना वसूल किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि किसी भी दशा में ओवरलोड ट्रक को अनुमति नहीं दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी