शंकरगढ़ में भगवान श्रीराम की निकाली गई भव्य झांकी

राजभवन परिसर में किए जा रहे रामलीला के मंचन में भगवान श्रीराम द्वारा धनुष यज्ञ के बाद निकाली गई भगवान श्रीरामजी की शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह -जगह पुष्पवर्षा व आरती कर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:18 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:18 AM (IST)
शंकरगढ़ में भगवान श्रीराम की निकाली गई भव्य झांकी
शंकरगढ़ में भगवान श्रीराम की निकाली गई भव्य झांकी

शंकरगढ़ : राजभवन परिसर में किए जा रहे रामलीला के मंचन में भगवान श्रीराम द्वारा धनुष यज्ञ के बाद निकाली गई भगवान श्रीरामजी की शोभायात्रा का नगरवासियों ने जगह -जगह पुष्पवर्षा व आरती कर स्वागत किया।

राजभवन परिसर में प्राचीन काल से यज्ञशाला के गुरु महाराज की आज्ञा से महेन्द्र प्रताप सिंह के पूर्वजों द्वारा रामलीला का आयोजन कराया जाता रहा है। वर्तमान समय में महेन्द्र प्रताप द्वारा रामलीला का मंचन, दशहरा मेला व राजगद्दी का आयोजन विजयदशमी के दिन किया जाता है। रामलीला का मंचन जय बजरंगबली रामलीला कमेटी शंकरगढ़ द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें भगवान श्रीराम द्वारा भगवान शिवजी के धनुष का भंजन करने के बाद दर्शकों द्वारा भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए गए। जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। इसके बाद परशुराम लक्ष्मण संवाद का लोगों ने आनंद उठाया। धनुष यज्ञ के बाद बुधवार को भगवान श्रीराम की बारात व भव्य रामदल गाजे बाजे के साथ राजभवन परिसर से उठकर नगर पंचायत के रामभवन चौराहा, सदर बाजार, लाइनपार, पटहट रोड ,रानीगंज रोड व पुरानी बाजार में भ्रमण करते हुए पुन: रामलीला स्थल राजभवन परिसर पहुंची। भगवान श्रीराम जी की बरात व रामलीला का संचालन अमरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्नू दादा ने किया। श्रीराम बरात में रामलीला कमेटी के डायरेक्टर रमाशंकर तिवारी, महन्त रजनीश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, सत्यम तिवारी, सुनील तिवारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी