शासन ने प्रतापगढ़ नगर पालिका के पांच सभासदों को नामित किया Prayagraj News

प्रतापगढ़ नगर पालिका के पांच सभासदों को शासन की ओर से नामित किया गया है। इनमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा भी हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 02:33 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:44 PM (IST)
शासन ने प्रतापगढ़ नगर पालिका के पांच सभासदों को नामित किया Prayagraj News
शासन ने प्रतापगढ़ नगर पालिका के पांच सभासदों को नामित किया Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शासन ने नगर पालिका प्रतापगढ़ के पांच सभासदों को नामित किया है। नामित सभासदों में सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा भी हैं। वह दसियापुर चिलबिला की रहने वाली हैं। उनके अलावा विक्रम सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी अचलपुर, अजय भारती पुत्र राम कुमार निवासी सदर मोड़, गायत्री शुक्ला पत्नी ओहरीकांत शुक्ल निवासी सदर बाजार और मलय कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय लाल बहादुर सिंह निवासी पूर्वी सहोदरपुर को भी सभासद नामित किया गया है।

इस संकट काल में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त न करने की सीएम से मांग

नवसृजित टाउन एरिया सुवंसा, पृथ्वीगंज, कोहंडौर में शामिल गांवों के प्रधानों का कार्यकाल एक अप्रैल से समाप्त हो रहा है। इसी तरह नगर पालिका के सीमा विस्तार में 19 गांव शामिल किए गए हैं। इन गांवों के प्रधानों का कार्यकाल भी पहली अप्रैल से समाप्त हो रहा है। इसके बाद यह सभी गांव जन प्रतिनिधि विहीन हो जाएंगे। इस बीच जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे जिले के प्रधानों से मदद मांगी है। इस पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मौजूदा संकट काल में इन प्रधानों का कार्यकाल समाप्त न करने की मांग की है।

विधायक की रसोई से गरीबों को मिला भोजन

प्रतापगढ़ में रानीगंज के विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने बभनमई रानीगंज में अपनी रसोई शुरू की है। पहले दिन करीब एक हजार लोगों को भोजन कराया गया। विधायक ने बताया कि पूरी विधानसभा उनका परिवार है, वह किसी को भूखा नहीं रहने देंगे। गांव के प्राथमिक विद्यालयों में बाहर से आने वालों की व्यवस्था कराई जा रही है। इस दौरान बद्री गुप्ता, दीपक पांडेय, राजेश सिंह, बच्चा मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, विक्रम सिंह, प्रमोद तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, ईओ राजभान शुक्ला, ललित तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी