Good News: गृह विज्ञान यानी अवसरों से भरा बेहतरीन करियर, जानें कहां और कैसे लें इसमें प्रवेश

Good News ईश्वर शरण पीजी कालेज (आइएसडीसी) में गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डाक्टर अम्मतुल फातिमा ने इस विधा में करियर बनाने का टिप्‍स देती हैं। वह कहती हैं गृह विज्ञान के कुछ प्रमुख विषय हैं जिनमें विशेषज्ञता प्राप्त कर बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 11:46 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 11:46 AM (IST)
Good News: गृह विज्ञान यानी अवसरों से भरा बेहतरीन करियर, जानें कहां और कैसे लें इसमें प्रवेश
गृह विज्ञान में रोजगार की संभावना है। ईश्‍वर शरण पीजी कालेज में इसके कोर्स के लिए प्रवेश ले सकते हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। गृह विज्ञान घर को सुचारू रूप से चलाने का विज्ञान है। आजकल न तो घर पुराने समय के अनुसार बनता है, वहीं गृहिणी भी नए जमाने की हैं। घर में कला और विज्ञान दोनों का मिलाजुला रूप होता है। अपने घर के इसी विज्ञान और कला को समझना ही गृह विज्ञान है। इसमें विशेषज्ञता हासिल करने के लिए कोर्स में आप भी प्रवेश ले सकते हैं। यानी गृह विज्ञान में बेहतरीन करियर का अवसर है।

ईश्‍वर शरण पीजी कालेज में कोर्स की सुविधा

ईश्वर शरण पीजी कालेज (आइएसडीसी) में गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डाक्टर अम्मतुल फातिमा ने इस विधा में करियर बनाने का टिप्‍स दिया है। वह कहती हैं गृह विज्ञान के कुछ प्रमुख विषय हैं, जिनमें विशेषज्ञता प्राप्त कर बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है। इसका प्रवेश इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (यूजीएटी) के द्वारा होता है। खास बात तो यह है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलावा केवल ईश्वर शरण पीजी कालेज में ही यह कोर्स संचालित होता है।

जानें, प्रवेश के लिए क्‍या है योग्यता

गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डाक्टर अम्मतुल फातिमा ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में 12वीं के बाद स्नातक की डिग्री ले सकते हैं। इस विषय में कला वर्ग के बच्चे भी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा विज्ञान वर्ग और गणित के बच्चे भी इसमें दाखिला ले सकते हैं। यह कोर्स आपको तीन साल की बीएससी गृह विज्ञान की डिग्री देता है।

इन तीन विधा में करियर के हैं अवसर

आहार एवं पोषण

इसमें खाने के आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी, मिलावटी खाद्य पदार्थ को परखना, आहार योजना हर उम्र व बीमारी के अनुसार योजना और मात्रा का मानकीरण, स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी विषय पढ़ाए जाते हैं।

परिवार संसाधन व प्रबंधन

ऊर्जा संसाधन का मैनेजमेंट, ग्राहक संबंधी जानकारी, घर या आफिस की प्लानिंग और डिजाइनिंग आदि के बारे में जानकारी दी जाती है।

वस्त्र एवं परिधान

इसके अंर्तगत फाइबर से फैब्रिक बनने तक की पूरी जानकारी दी जाती है। साथ ही कपड़े की डाइंग प्रिंटिंग उनका बनाने की कला टेस्टिंग, पारंपरिक पारिधान और कपड़े की मार्केटिंग के बारे में पढ़ाया जाता है।

रोजगार के तमाम अवसर

गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डाक्टर अम्मतुल फातिमा कहती हैं इस क्षेत्र में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रोडक्शन इंडस्ट्री जैसे कुकिंग, फैशन डिजाइनिंग, आहार विशेषज्ञ, ड्रेस मेकर। इसके अलावा पर्यटन व सर्विस इंडस्ट्री जैसे हाउस कीपिंग, फूड कैटरिंग, होटल मैनजमेंट, इंटीरियर डेकोरेशन के क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में जैसे फूड साइंटिस्ट, फूड अफसर और टीचिंग में रोजगार के तमाम अवसर हैं। स्वरोजगार की दृष्टि से भी यह कोर्स काफी महत्वपूर्ण है।

chat bot
आपका साथी