Gold and Silver Price: सराफा बाजार में ​​​​​सोने के साथ चांदी की कीमतों में और गिरावट

कई दिनों बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट शुरू हुई थी। सोमवार 22 नवंबर को सोने का रेट 50500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 67500 रुपये किलो था। पिछले सप्ताह में शुक्रवार 19 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतें इतनी ही थीं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 04:02 PM (IST)
Gold and Silver Price: सराफा बाजार में ​​​​​सोने के साथ चांदी की कीमतों में और गिरावट
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को भी सोने की और चांदी की कीमतों में मंगलवार की तुलना में कमी दर्ज की गई। सोने के रेट में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम में पांच सौ रुपये किलो की कमी हुई। बुधवार को सोने का रेट 49400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 65500 रुपये किलो था। मंगलवार 23 नवंबर को सोने का रेट 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66000 रुपये किलो हो गया था। गुरुवार को भी इन दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बने रहे।

कई रोज बाद मंगलवार से आने लगी थी गिरावट

कई दिनों बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट शुरू हुई थी। सोमवार 22 नवंबर को सोने का रेट 50500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 67500 रुपये किलो था। पिछले सप्ताह में शुक्रवार 19 नवंबर को भी सोने और चांदी की कीमतें इतनी ही थीं। गुरुवार 18 नवंबर को सोने का रेट 50500 रुपये और चांदी का दाम 64500 रुपये किलो था। बुधवार 17 नवंबर को भी सोने का रेट 50500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 67500 रुपए किलो था। तीन दिनों से सोने का रेट स्थिर रहा। वहीं, मंगलवार 16 नवंबर को सोने का रेट 50750 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 68000 रुपए किलो थी। सोमवार 15 नवंबर को सोने का रेट 50600 और चांदी का रेट ₹67500 किलो था। उसके पहले के सप्ताह में सोमवार 8 नवंबर को सोने का रेट 49300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट ₹66500 किलो था। मंगलवार 9 नवंबर को सोने का रेट ₹49500 और चांदी का रेट 66000 रुपए किलो था। बुधवार 10 नवंबर को सोने का रेट ₹50700 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66500 रुपए किलो था। गुरुवार 11 नवंबर को सोने का दाम ₹50475 और चांदी का दाम ₹66500 था। शुक्रवार को सोने का रेट ₹51400 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट ₹66500 किलो था।

chat bot
आपका साथी