Gold and Silver Price: सहालग के सीजन में सोना 50 हजारी होने को बेकरार, चांदी के दाम में भी तेजी

Gold and Silver Price प्रयाग सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि वैसे सोने और चांदी का रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार के तेजी और नरमी पर निर्भर करता है। कुछ दिनों से बढ़ रहे सोने की कीमत से इसके फिर 50 हजारी होने का अनुमान है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:51 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:51 AM (IST)
Gold and Silver Price: सहालग के सीजन में सोना 50 हजारी होने को बेकरार, चांदी के दाम में भी तेजी
वैवाहिक मौसम में सोने के साथ चांदी का दाम भी बढ़ गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। सहालग यानी शादी-विवाह का सीजन के नजदीक आते ही सोने की कीमतों में तेजी का रुख बन गया है। पिछले तीन-चार दिनों में सोने के रेट में जिस दर से वृद्धि हुई है, उससे सोने के फिर से 50 हजारी होने के आसार बढ़ गए हैं। चांदी के दाम में भी तेजी बनी है। पिछले साल लॉकडाउन में चांदी जितनी महंगी हुई थी,  इस बार रेट लगभग उतना ही हो गया है। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में शनिवार को सोने और चांदी के रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई।

इस सप्‍ताह सोने-चांदी के भाव पर डालें नजर

बुधवार और गुरुवार को सोने के रेट में बढ़ोतरी हुई थी। इससे बुधवार को सोने का रेट चढ़कर 47850 रुपये प्रति 10 ग्राम और गुरुवार को 48500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं चांदी का दाम क्रमश: 68000 और 68600 रुपये किलो था। शुक्रवार को सोने का दाम स्थिर रहा लेकिन शुक्रवार को चांदी की कीमत सौ रुपये टूटकर 68500 रुपये किलो हो गई थी। शनिवार को सोने और चांदी का रेट यथावत था। अगर सोमवार की बात करें तो सोने का दाम 47100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 65500 रुपये किलो था। मंगलवार को सोने का रेट 46300 और चांदी का रेट 65500 रुपये हो गया था।

जनवरी में सोने का रेट 50 हजार पहुंचा था

प्रयाग सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी का कहना है कि वैसे सोने और चांदी का रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार के तेजी और नरमी पर निर्भर करता है लेकिन, पिछले कुछ दिनों से जिस दर से सोने के रेट में तेजी दर्ज हुई, उससे सोना फिर 50 हजारी की तरफ अग्रसर है। जनवरी महीने में सोने का रेट 50 हजार का आंकड़ा छुआ था। तब से रेट कम हुआ था।

chat bot
आपका साथी