Gold and Silver Price: सराफा बाजार में सोने के साथ चांदी का रेट भी स्थिर

पिछले सप्ताह में शुक्रवार की तुलना में इस सप्ताह सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में न किसी तरह की कमी हुई न तेजी दर्ज की गई। इन धातुओं का रेट स्थिर बना रहा। बहरहाल मंगलवार को दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आसार हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 02:14 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 02:14 PM (IST)
Gold and Silver Price: सराफा बाजार में सोने के साथ चांदी का रेट भी स्थिर
इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में न किसी तरह की कमी हुई न तेजी दर्ज की गई।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। पिछले सप्ताह में शुक्रवार की तुलना में इस सप्ताह सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में न किसी तरह की कमी हुई न तेजी दर्ज की गई। इन धातुओं का रेट स्थिर बना रहा। बहरहाल, मंगलवार को दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आसार हैं।

आज कीमतों में कुछ उतार-चढ़ाव के आसार

सोमवार को भी सोने का रेट शुक्रवार के जितना 50500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी का रेट भी 67500 रुपये किलो रहा। यही रेट शुक्रवार को भी रहा। दीपावली पर्व पर सोने और चांदी का दाम थोड़ा संतुलित था। लेकिन, त्योहार बीतने और सहालग शुरू होते ही इन धातुओं की कीमतों में तेजी का रुख बन गया। सोने का दाम तो 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा तक पहुंच गया। वहीं, चांदी भी 67500 रुपये किलो तक पहुंच गई। दीपावली पर्व पर सोने का दाम लगातार चार दिनों तक स्थिर था। लेकिन, उसके बाद से उछाल का क्रम शुरू हो गया था। पिछले शुक्रवार को सोने का रेट 50500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था और चांदी का दाम 67500 रुपये किलो था। गुरुवार 18 नवंबर को सोने का रेट 50500 रुपये और चांदी का दाम 64500 रुपये किलो था।

बुधवार 17 नवंबर को भी सोने का रेट 50500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 67500 रुपए किलो था। तीन दिनों से सोने का रेट स्थिर रहा। वहीं, मंगलवार 16 नवंबर को सोने का रेट 50750 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 68000 रुपए किलो थी। सोमवार 15 नवंबर को सोने का रेट 50600 और चांदी का रेट ₹67500 किलो था। उसके पहले के सप्ताह में सोमवार 8 नवंबर को सोने का रेट 49300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट ₹66500 किलो था। मंगलवार 9 नवंबर को सोने का रेट ₹49500 और चांदी का रेट 66000 रुपए किलो था। बुधवार 10 नवंबर को सोने का रेट ₹50700 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 66500 रुपए किलो था। गुरुवार 11 नवंबर को सोने का दाम ₹50475 और चांदी का दाम ₹66500 था। शुक्रवार को सोने का रेट ₹51400 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट ₹66500 किलो था।

chat bot
आपका साथी