राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा Prayagraj News

प्रतियोगिता में मेरीवाना मेकर गर्ल्‍स इंटर कॉलेज की इकरा महमूद ने पक्ष में बोलने के लिए व विपक्ष में बोने के लिए इसी विद्यालय की मेघा वर्मा को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर भी पक्ष मे बोलने के लिए भी कॉलेज की निदा एरम को जीत हासिल हुई।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 10:54 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 10:54 AM (IST)
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा Prayagraj News
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लैंगिक भेदभाव व अल्ट्रासोनोग्राफी के फायदे व नुकसान विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की।

इस प्रतियोगिता में मेरीवाना मेकर गल्र्स इंटर कॉलेज की इकरा महमूद ने पक्ष में बोलने के लिए पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि विपक्ष में बोने के लिए इसी विद्यालय की मेघा वर्मा को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर भी पक्ष मे बोलने के लिए मेरी वाना मेकर गल्र्स इंटर कॉलेज की निदा एरम को जीत हासिल हुई। विपक्ष में बोलने के लिए भी इसी विद्यालय की खुशी पांडेय को दूसरा स्थान मिला। तीसरे स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की श्रद्धा यादव रहीं। उन्हें यह पुरस्कार पक्ष में बोलने के लिए मिला। विपक्ष में बोलने के लिए इसी विद्यालय की एकता मिश्र को तीसरा स्थान मिला।

बालिकाओं को समान अवसर दें

माघ मेला क्षेत्र में बालिका दिवस के उपलक्ष्य में संकल्प विशाल संस्था की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शिव योगी मौनी स्वामी ने कहा कि प्रत्येक बालिका को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के संसाधन जरूरी मिलने चाहिए। यदि बालिकाएं सशक्त होंगी तो राष्ट्र स्वत: मजबूत और विकास के पथ पर अग्रसर होगा। प्रत्येक बालिका को बालक की तरह शुरू से ही शिक्षित करना हम सब का दायित्व है। जहां आर्थिक विवशता हो वहां समाज के अन्य लोगों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसा करके हम समाज ही नहीं राष्ट्र सेवा भी कर सकेंगे। इस दौरान डॉ. विभा मिश्र, डॉ. अंजलि, डॉ. एके पाठक, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी