Ganga-Yamuna Flood Effect: जलस्तर घटा तो मुश्किलें बढ़ीं, स्वयंसेवी संगठनों ने बढ़ाया मदद को हाथ

Ganga-Yamuna Flood Effect सेवा प्रभाग के स्वयंसेवक बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रहे हैं। वहां भोजन के पैकेट बांट रहे हैं। यह पैकेट व अन्य राहत सामग्री स्वयंसेवक अपने स्तर से जुटाते हैं फिर लोगों तक पहुंचाते हैं। कछार से सटे हुए मोहल्लों में करीब 2000 पैकेट भोजन बांटे गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 07:51 AM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 08:17 AM (IST)
Ganga-Yamuna Flood Effect: जलस्तर घटा तो मुश्किलें बढ़ीं, स्वयंसेवी संगठनों ने बढ़ाया मदद को हाथ
बाढ़ कम होने से कछारी इलाकों में मुसीबत झेल रहे लोगों की मदद स्‍वयंसेवी संस्‍था के लोग कर रहे हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। गंगा और यमुना का जलस्तर घटने लगा है। तमाम इलाकों में अब गंदगी व कीचड़ का आलम है। इससे वहां रहने वालों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इन सब के बीच प्रशासन अपने स्तर से सहायता पहुंचाने में जुटा है तो स्वयंसेवी संस्थाएं भी पीछे नहीं हैं। विभिन्न संगठनों की ओर से कहीं भोजन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं तो कहीं दूध, पानी, फल व अन्य सामान। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक भी सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। 

आरएसएस स्‍वयंसेवक भी कर रहे मदद

आरएसएस सेवा प्रभाग के स्वयंसेवक बाढ़ प्रभावित इलाकों में जा रहे हैं। वहां भोजन के पैकेट बांट रहे हैं। यह पैकेट व अन्य राहत सामग्री स्वयंसेवक अपने स्तर से जुटाते हैं फिर लोगों तक पहुंचाते हैं। प्रयाग दक्षिण भाग के राजापुर के कछार से सटे हुए मोहल्लों में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई नावों की मदद से करीब 2000 पैकेट भोजन बांटे गए।

स्वयंसेवकों को लोगों ने बताई परेशानी

राहत सामग्री वितरण के दौरान स्थानीय लोग अपनी समस्याओं व अपने साथ हुए हादसों को भी साझा कर रहे हैं। स्वयंसेवक अपने स्तर से उसके निदान की भी कोशिश कर रहे हैं। प्रयाग उत्तर भाग में एनी बेसेंट स्कूल में बने शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भी नाश्ता व अन्य सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग प्रचार प्रमुख वसु ने बताया कि इस सेवा कार्य में पीयूष, नरेंद्र, डॉक्टर राज बिहारी, बालमुकुंद, वीरकृष्ण, हरिनारायण आदि मौजूद रहे। 

लोगों की मदद में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपाइयों ने भी बांटी राहत सामग्री भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. एलएस ओझा ने भी भारद्वाज मंडल के सदस्यों के साथ मिलकर, छोटा बघाड़ा, एनीबेसेंट स्कूल में बने शिविर में राहत सामग्री बांटी। जामिया निदा ए इस्लाम की ओर से जेके आशियाना, गड्ढा कालोनी, करैला बाग क्षेत्र में करीब 250 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी गई। इसमें मो. इमाम हसन, मो. शाहजेब हसन, वारिश अली, नदीम अहमद, अनस, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी