छोटी नदी और ताल तलैया को बचाने की कवायद, ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे गंगा समग्र के कार्यकर्ता Prayagraj News

गंगा समग्र के सह संयोजक राकेश मिश्र ने बताया कि यमुनापार क्षेत्र में नदियों और तालाबों को बचाने के लिए लंबे समय से कार्य चल रहा था। संघ प्रमुख मोहन भागवत के निर्देश के बाद अब कार्य को तेज किया जाएगा।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:56 AM (IST)
छोटी नदी और ताल तलैया को बचाने की कवायद, ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे गंगा समग्र के कार्यकर्ता Prayagraj News
अभियान के जरिए भूगर्भ के गिरते जलस्तर को रोकने का भी प्रयास होगा।

प्रयागराज, जेएनएन। छोटी नदियां और ताल तलैया बचाने का अभियान अलग अलग संगठनों की ओर से चलाया जा रहा है। इसमें लोगों से सहयोग भी मिल रहा है। जरूरत है इस अभियान को और व्यापक स्वरूप देने की। गंगा समग्र की ओर से पूर्व में कई अभियान भी चलाए गए। माघ मेला क्षेत्र में पिछले दिनों कार्यकर्ता संगम में भी इस तरह के अभियान को तेज करने पर बल दिया गया। नई योजना के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में टोलियां बनाई जा रही हैं जो लोगों को जागरूक करने के साथ ही जमीनी स्तर पर भी काम करेंगी।

गंगा समग्र के सह संयोजक राकेश मिश्र ने बताया कि यमुनापार क्षेत्र में नदियों और तालाबों को बचाने के लिए लंबे समय से कार्य चल रहा था। संघ प्रमुख मोहन भागवत के निर्देश के बाद अब कार्य को तेज किया जाएगा। प्रत्येक मोहल्ले में टोलियां और ग्रामीण क्षेत्र में टोलियां बनेंगी। एक टोली में कम से कम पांच लोग शामिल होंगे। इसकी निगरानी भी प्रांतीय स्तर पर की जाएगी। शहरी क्षेत्र में नालों को नदियों में गिरने से रोकने के लिए प्रयास होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा। इस अभियान के जरिए भूगर्भ के गिरते जलस्तर को रोकने का भी प्रयास होगा।

नदियों को बचाने के लिए संकल्प लें

ससुर खदेरी नदी को बचाने के लिए भी बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर संकल्प लेना होगा। लुप्त होती ससुर खदेरी नदी एवं तालाबों पर जो अभियान चलाया जाएगा उसके लिए आम जनमानस को परिचर्चा करनी चाहिए। ऐसा करने पर ही लोगों का जुड़ाव होगा। कौंधियारा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. मणि शंकर द्विवेदी ने कहा यदि हम लुप्त होते तालाबों को बचा सके तो गांव एक बार फिर से खुशहाल हो जाएंगे। सभी जगहों पर रौनक लौट आएगी।

chat bot
आपका साथी