राजकीय सम्‍मान के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल की अंतिम विदाई, जुटे राजनीतिक दलों के नेता

मंगलवार को सुबह करीब 1130 बजे उनके निवास स्थान से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल की अंतिम यात्रा निकाली गई। रसूलाबाद घाट पर पुलिस कर्मियों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे बड़े पुत्र शांतिस्वरूप पटेल ने उनको मुखाग्नि दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 03:12 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 03:12 PM (IST)
राजकीय सम्‍मान के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल की अंतिम विदाई, जुटे राजनीतिक दलों के नेता
पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल का अंतिम संस्‍कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। रसूलाबाद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। बड़े पुत्र शांतिस्वरूप पटेल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता और करीबी मौजूद रहे।

सोमवार की सुबह प्रयागराज के तेलियरगंज स्थित निवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल ने अंतिम सांस ली थी। वे 81 साल के थे। वर्ष 1969 से वर्ष 1977 तक वह कांग्रेस से विधायक रहे। प्रदेश सरकार में आबकारी और कारागार मंत्री भी वे थे। वर्ष 1981 से 84 तक राज्यसभा सदस्य रहे। इसके बाद प्रयागराज में फूलपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने गए। वर्ष 1989 में वह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के साथ आ गए थे। उनके मंत्रिमंडल में वह खाद्य आपूर्ति मंत्री थे।

मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे उनके निवास स्थान से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल की अंतिम यात्रा निकाली गई। रसूलाबाद घाट पर पुलिस कर्मियों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे बड़े पुत्र शांतिस्वरूप पटेल ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता विशम्भर प्रसाद निषाद, सपा के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, भाजपा विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक प्रवीण पटेल, कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी