Four Years of BJP in UP: यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने को सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक ने लोगों से कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है हर तबका परेशान है। अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 09:52 AM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 05:46 PM (IST)
Four Years of BJP in UP: यूपी में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने को सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रैली निकालकर यूपी में भाजपा सरकार के कार्यों को विफल बताया।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन को चार वर्ष पूरे हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन चार वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को असफल बताया है। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए प्रयागराज में साइकिल रैली निकाली। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार के चार वर्ष की विफलता के बारे में बताया।

हर तबका है परेशान, बढ़ा अपराध का ग्राफ : मोहम्मद शारिक

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक ने लोगों से कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है हर तबका परेशान है। अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। जनता भयभीत है। जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है, सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ समझ रही है और वर्ष 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। प्रदेश सचिव ने कहा कि आज जनता समाजवादी पार्टी के शासनकाल को याद कर रही है। क्योंकि सपा सरकार ने हर तबके के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं गई थीं। बेरोजगारों को रोजगार दिया गया था। व्यापारियों को राहत मिली थी।

गंगापार से रैली की शुरुआत की

सपा ने साइकिल रैली की शुरुआत गंगापार के झूंसी इलाके से ही है। साइकिल रैली दर्जन भर इलाकों में गई। अब इसे अन्य क्षेत्रों में भी निकाला जाएगा। इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। ग्रामीण इलाकों के कार्यकर्ताओं से भी साइकिल रैली निकालकर लोगों को प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता के बारे में बताने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी