भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा में प्रयागराज की चार पदाधिकारी शामिल, अर्चना शुक्ला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अर्चना शुक्ला को उपाध्यक्ष गीता विश्वकर्मा और वंदना सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वर्षा जायसवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। काशी क्षेत्र की कार्यकारिणी में जिले से चार मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों में उत्साह और खुशी है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:22 PM (IST)
भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा में प्रयागराज की चार पदाधिकारी शामिल, अर्चना शुक्ला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा में प्रयागराज से चार पदाधिकारी बनाएं गए हैं।

प्रयागराज, प्रयागराज। भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा में प्रयागराज से चार पदाधिकारी बनाएं गए हैं। अर्चना शुक्ला को उपाध्यक्ष, गीता विश्वकर्मा और वंदना सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वर्षा जायसवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। काशी क्षेत्र की कार्यकारिणी में जिले से चार मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों में उत्साह और खुशी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रयागराज को बराबर का महत्व दिया है, यह संतोष की बात है। सभी पदाधिकारी अब पूरे मनोयोग से मिशन 2022 में लगेंगी। अपने स्तर पर जन समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगी। पार्टी की नीतियों व अब तक किए गए कार्यों को भी जनता के बीच प्रसारित प्रचारित करेंगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, रमेश पासी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, बृजेश मिश्रा, शोभिता श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल आदि शामिल रहे।

वंदना सिंह का बढ़ा कद

भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की मंत्री बनने के बाद वंदना सिंह का कद बढ़ गया है। अब तक वह भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ महानगर सह संयोजक पद पर नियुक्त थीं। कई वर्षों से पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। पेशे से शिक्षिका हैं। सामाजिक कार्यों में भी रुचि है। चन्द्र शेखर आजाद इंटर कालेज सोरांव में अंग्रेजी की प्रवक्ता पड़ पर तैनात हैं। शिक्षकों ने भी उनके मनोनयन पर बधाई दी है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इधर भाजपा में महिलाओं को अहम पदों पर जिम्मेदारी दी जा रही है। महिलाएं भी मिशन 2022 में सक्रिय हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि मिशन 2022 के लिए हर वर्ग का साथ लिया जा रहा है। सबका साथ  सबका विकास की अवधारणा का मजबूती से पालन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी