पुआल जलाने के आरोप में चार किसानों पर मुकदमा

जागरण संवाददाता प्रयागराज पुआल (पैरा) जलाने वालों पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अलग-अलग गावों में चार किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:06 PM (IST)
पुआल जलाने के आरोप में चार किसानों पर मुकदमा
पुआल जलाने के आरोप में चार किसानों पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : पुआल (पैरा) जलाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को चार किसानों के खिलाफ खेत में पुआल जलाने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराई गई है। अब इनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।

जिन किसानों पर मुकदमा दर्ज हुआ उसमें खुटरिया गांव की धनपति देवी, सोरांव तहसील क्षेत्र के गांव देवापुर के श्यामलाल, बिहारीलाल और कैलाशी देवी हैं। फूलपुर के गांव सराय अब्दुल मलिक और गांव अमोलवा के किसान पुआल जलाते हुए सेटेलाइट में देखे गए हैं। इन्हें चिह्नित किया जा रहा है। यह लगेगा जुर्माना

दो एकड़ से कम पुआल जलाने पर किसान पर ढाई हजार जुर्माना लगाया जाएगा। पांच एकड़ तक पुआल जलाने पर पांच हजार और इससे अधिक खेत का पुआल जलाने वाले किसान पर 15 हजार रुपये जुर्माना जगाया जाएगा। किसानों को किया जा रहा जागरूक

पुआल न जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व और कृषि विभाग की टीम रोजाना गांव-गांव में जागरूकता गोष्ठी कर रही है। साथ ही प्रचार वाहन से जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद किसान लापरवाही कर रहे हैं।

बयान

- पुआल खेत में न जलाया जाए, इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। फिर भी किसान खेतों में पुआल जलाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- विनोद कुमार शर्मा, उप कृषि निदेशक

chat bot
आपका साथी