रीवा रोड पर चार बसें सीज, 23 का चालान

जासं प्रयागराज प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर डग्गामार वाहनों का खूब संचालन हो रहा है। रीवा रोरू पर चार बसें सीज कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:02 PM (IST)
रीवा रोड पर चार बसें सीज, 23 का चालान
रीवा रोड पर चार बसें सीज, 23 का चालान

जासं, प्रयागराज: प्रयागराज-रीवा राजमार्ग पर डग्गामार वाहनों का खूब संचालन हो रहा है। इससे जिला प्रशासन को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। इन संचालकों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए आरटीओ और रोडवेज की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

दरअसल, 17 जनवरी से मध्य प्रदेश के लिए रोडवेज की बसों का संचालन शुरू किया गया। लेकिन शिकायतें मिल रही हैं कि वहां केडग्गामार वाहन संचालक यूपी की सरकारी बसें चलाने का विरोध कर रहे हैं। सवारी भी नहीं बैठने दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चालक-परिचालकों को धमकाया जाता है। कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त ने अवैध रूप से चलाए जा रहे यात्री वाहनों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस पर आरटीओ और परिवहन निगम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर प्रयागराज-रीवा मार्ग पर कौंधियारा के पास चेकिंग शुरू की तो चार डग्गामार बसें सीज और 23 बसों का चालान किया गया है। इसके अलावा करीब छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनसेट

तीन शिफ्ट में की जा रही चेकिंग

नौ दिवसीय अभियान के तहत दोनों विभाग की टीम की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीम एक दिन आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में वाहन चेकिंग कर कार्रवाई कर रही है। टीम में एआरटीओ प्रवर्तन, टीआइ व एआरएम आदि शामिल हैं। वर्जन:

शासन के निर्देश पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। चार बसों को सीज और 23 बसों का चालान किया गया है।

- सियाराम वर्मा, एआरटीओ (प्रशासन)

chat bot
आपका साथी