श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी से पूर्व सांसद कपिलमुनि बाहर, मुकेश अध्यक्ष और विजय सिंह महामंत्री

श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की त्रिवर्षीय सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन हुआ। मुकेश पाठक अध्यक्ष व विजय सिंह कमेटी के महामंत्री चुने गए हैं। वहीं 1999 से कमेटी के अध्यक्ष रहे पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया को बाहर कर दिया गया है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:37 PM (IST)
श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी से पूर्व सांसद कपिलमुनि बाहर, मुकेश अध्यक्ष और विजय सिंह महामंत्री
कपिलमुनि जवाहर पंडित हत्याकांड में अजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं

प्रयागराज,  जागरण संवाददाता। शहर की प्रमुख श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की त्रिवर्षीय सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन हुआ। मुकेश पाठक अध्यक्ष व विजय सिंह कमेटी के महामंत्री चुने गए हैं। वहीं, 1999 से कमेटी के अध्यक्ष रहे पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया को बाहर कर दिया गया है। कपिलमुनि जवाहर पंडित हत्याकांड में अजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं, जिससे उन्हें कमेटी से हटा दिया गया है।

जानिए और कौन-कौन बने पदाधिकारी

श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी का उपाध्यक्ष बसंतलाल आजाद, रमेश कुमार जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, कन्हैया लाल गुप्त बने हैं। मंत्री सुधीर शर्मा, गोपाल जी केशरवानी, दुर्गा प्रसाद गुप्त, विजय वैश्य और शेषनारायण करवरिया बनाए गए। संयुक्त मंत्री उमलाल पांडेय, राजेश वैश्य, दिनेश सिंह, राजेश पांडेय और पवन सिंह बने। उपमंत्री शिवबाबू केशरवानी, सुधीर जैन, अशोक केशरवानी, राजीव गुप्त ''बिट्टू और अचिंत्य करवरिया को बनाया गया। कार्यालय मंत्री शैलेंद्र कुमार साहू, कार्यालय उपमंत्री प्रदीप कुमार गुप्त, संगठन मंत्री ज्ञानचंद्र मिश्र, राजेश सिंह, अजय कुमार शुक्ल, विवेक साहू, अंशुमान मालवीय और प्रवक्ता लल्लूलाल गुप्त ''सौरभÓ बनाए गए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल, आय-व्यय निरीक्षक विष्णु जी अग्रवाल नाहर बने हैं। मुकेश पाठक व विजय सिंह ने वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 का आय-व्ययक प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मत पारित किया गया। कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष कपिलमुनि व महामंत्री रहे स्व. आनंद सिंह के योगदान की सराहना की गई। दिवंगत कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित हुई। संचालन लल्लूलाल गुप्त ''सौरभ ने किया।

रामलीला के पात्रों को दी गई विदाई

प्रयागराज : दशहरा महोत्सव बीतने के बाद श्रीदारागंज रामलीला कमेटी ने रामलीला के पात्रों को विदाई दी। श्रृंगार भवन में रविवार को पुरोहित श्रवण कुमार द्विवेदी, पुजारी संजय पाठक ने पूजन कराया। फिर कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव व महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने समस्त पात्रों को तिलक लगाकर माला पहनाकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय ''बच्चा भैया ने रामलीला के खास पल के संस्मरण साझा किए। इस दौरान फूल चंद दुबे, कटरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गुप्त व महामंत्री गोपालबाबू जायसवाल, शांडिल्य जितेंद्र तिवारी, दुकान जी, सुधीर द्विवेदी, मुन्ना आजाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी