BJP: भाजपा प्रयागराज महानगर विधि प्रकोष्ठ का गठन, शांतनु और नितिन बने सह संयोजक

महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ महानगर का सह संयोजक शांतनु पांडेय और नितिन दुबे को बनाया गया है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:21 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:21 PM (IST)
BJP: भाजपा प्रयागराज महानगर विधि प्रकोष्ठ का गठन, शांतनु और नितिन बने सह संयोजक
महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा विधि प्रकोष्ठ महानगर के संयोजक जयवर्धन त्रिपाठी ने महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ महानगर का सह संयोजक शांतनु पांडेय और नितिन दुबे को बनाया गया है।

मंडल स्तर पर भी पदाधिकारियों का चयन

इसी तरह मंडल स्तर पर वेणी माधव मंडल संयोजक अखिलेश कुमार, सहसंयोजक अवनीश मिश्रा, जितेंद्र सिंह, भारद्वाज मंडल के संयोजक विनोद कुमार पांडेय, सहसंयोजक संदीप भट्ट, दिव्यांशु शर्मा, इंद्र प्रकाश तिवारी, सिविल लाइन संयोजक रितेश राय, सहसंयोजक सूर्यकांत त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मनोनीत हुए हैं। विश्वविद्यालय संयोजक आशीष शुक्ला सहसंयोजक विनोद मिश्रा, संजय शुक्ला, अजय पांडेय, शिवकुटी संयोजक बालकृष्ण मिश्रा, सहसंयोजक उदित शर्मा, अनिल तिवारी, राकेश कुमार, कीडगंज संयोजक राहुल गुप्ता, सहसंयोजक नवीन सिंह, शैलेश उपाध्याय, विपिन कुमार मिश्रा, मुट्ठीगंज संयोजक कृष्ण गोपाल केसरवानी, सहसंयोजक विपिन सोनकर, पवित्र कुमार बने हैं। चौक मंडल के संयोजक, सत्यम पांडेय सहसंयोजक गुरु शरण श्रीवास्तव, हरि प्रसाद सिंह, मीरापुर संयोजक शैलेंद्र सिंह, सहसंयोजक सचिन कपूर, विनय श्रीवास्तव, नैनी संयोजक रविंद्र त्रिपाठी, सहसंयोजक अरविंद कुमार पांडेय, मनोज त्रिपाठी, राम वेशपाल, खुल्दाबाद संयोजक राजेंद्र सिंह, सहसंयोजक अभिषेक कुशवाहा, अलका उपाध्याय, प्रीतम नगर संयोजक राजकुमार मिश्रा, सहसंयोजक अखिलेश कुमार पांडेय, पवन शंकर बनाए गए हैं।

राजरूपपुर मंडल में भी संयोजक घोषित

राजरूपुर मंडल में संयोजक मनीष पांडेय, सहसंयोजक सुशील पांडेय, बालकृष्ण मिश्रा, गंगा पट्टी संयोजक श्याम मिश्रा, सहसंयोजक निर्भय कुमार श्रीवास्तव, डीएन त्रिपाठी, जमुना पट्टी संयोजक मोहित तिवारी, सहसंयोजक कुलदीप सिंह, सोमेश श्रीवास्तव बनाए गए हैं।

शक्ति पूजा से अध्यात्मिक शक्ति का विकास

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की ओर से दुर्गा अष्टमी पर सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोकमान्य प्रखंड में हुए आयोजन में प्रांत की मातृ संयोजिका प्रमुख कमला मिश्रा ने कहा कि शक्ति पूजा से आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। हमारे जीवन में सदाचार युक्त आचरण की प्रवृत्ति बनती है। वर्तमान में अनेक कुरीतियां उत्पन्न हो गई हैं। वह चाहे भ्रूण हत्या हो या लव जिहाद जैसी समस्या। इनका समाधान नारी शक्ति के जागरण से होगा। ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहने चाहिए। जहां भी नारी का सम्मान होता है वहां देवी देवताओं का वास होता है। नई पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण जरूरी है। इस मौके पर वर्षा गुप्ता, मालती शर्मा, शिल्पा, चित्रा बत्रा, गुड़िया गिरि, आभा, तनूओझा, मनीषा, रागनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी