प्रतापगढ़ में लाखों रुपये का पटाखा बरामद, दीपावली पर पटाखे को डंप करने वाला एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के कुंडा में पटाखे के साथ पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि दीपावली के मद्देनजर पटाखा का स्‍टाक कर रहा था। बोला कि पिछली बार अस्थाई आदेश एसडीएम के यहां से मिला था लेकिन इस बार नहीं मिला। पटाखा खरीद कर लाकर कमरे में रखा था।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:39 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:39 PM (IST)
प्रतापगढ़ में लाखों रुपये का पटाखा बरामद, दीपावली पर पटाखे को डंप करने वाला एक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के कुंडा में पुलिस ने लाखों का पटाखा के साथ एक युवक को पकड़ा।

प्रयागराज, जेएनएन। दीपावली का पर्व निकट है तो पटाखे की चोरी‍-छिपे डंप भी किया जाने लगा है। बुधवार को यूपी के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने लाखों रुपये का पटाखा बरामद किया। इसे कुंडा के नरसिंहगढ़ स्थित संत रविदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बगल एक मकान में डंप किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर पटाखा बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपित को भी पकड़ा।

हो सकता था बड़ा हादसा

पुलिस के मुताबिक पटाखे के साथ पकड़े गए युवक ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर वह पटाखा का स्‍टाक कर रहा था। पिछली बार का अस्थाई आदेश एसडीएम के यहां से मिला था, लेकिन इस बार नहीं मिला। ऐसे में बाहर से पटाखा खरीद कर कमरे में रखा था। पुलिस बरामद पटाखा समेत युवक को लेकर थाने चली गई। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर कहीं या पटाखा फट गया होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

बारूद के ढेर पर है प्रतापगढ़ जिला

दीपावली का पर्व नजदीक है, ऐसे में शहर से लेकर कस्बों में आतिशबाज पटाखे बनाने में जुट गए हैं। ज्यादातर आतिशबाजों ने घर को ही गोदाम बना रखा है, ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। दीपावली का पर्व नजदीक आने पर आतिशबाज पटाखों को स्टोर करने लगते है। इससे इनकी मोटी कमाई होती है। हालांकि इनकी लापरवाही से बगल में रहने वाले लोगों की जिंदगी पर संकट मंडराता रहता है। वजह यह है कि रिहायशी इलाकों में पटाखे डंप किए जाते हैं। शहर से लेकर कस्बों का यही हाल है।

प्रतापगढ़ में पटाखा विस्‍फोट में हुईं थी मौतें

जिले में पटाखा सबसे अधिक कटरा मेदनीगंज कस्बे में बनाया जाता है। यहां अधिकांश आतिशबाज अपने घर पर ही पटाखा बनाते हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व कटरा में एक परिवार में पटाखे में हुए विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां सारे साक्ष्य मिटा दिए गए थे, पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। करीब 15 वर्ष पूर्व एक महिला बारूद झोले में भरकर टेंपो से कटरा से शहर आ रही थी। रास्ते में बडऩपुर के पास बारूद में हुए विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई थी।

दीपावली निकट, बनाए जा रहे पटाखे

अब दीपावली का पर्व नजदीक है, पटाखे बनाए जा रहे हैं। घरों को गोदाम बना दिया गया है। इसके बाद भी पुलिस सतर्क नहीं है। शायद पुलिस को किसी हादसे का इंतजार है। अभी तक पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू नहीं किया है कि घरों में पटाखे डंप किए जा रहे हैं या गोदाम में, लेकिन आतिशबाजों के घर के पास रहने वाले लोग डरे सहमे हैं। वे इस इंतजार में हैं कि आखिर पुलिस कब चेतेगी।

chat bot
आपका साथी