पूर्व एमएलसी सीवी इनिस समेत तीन के खिलाफ केस, जाने क्‍या है पूरा मामला

पुत्री को ससुराल में प्रताडि़त किया जाता था। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद मामला शांत हो गया था। वर्ष 2016 में उनके दामाद मिचेल इनिस की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद पुत्री पर और अत्याचार किया जाने लगा। घर से भाग जाने के लिए कहा गया।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:27 PM (IST)
पूर्व एमएलसी सीवी इनिस समेत तीन के खिलाफ केस, जाने क्‍या है पूरा मामला
मुख्य सचिव के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

प्रयागराज,जेएनएन।  पूर्व एमएलसी सीवी इनिस, उनकी पत्नी डोरिंडा इनिस और पुत्री मिशेल इनिस के खिलाफ उनकी बहू के पिता ने जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप पुत्री और उसके बच्चों को प्रताडि़त कर जान से मारने की धमकी का है। मुख्य सचिव के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

बहू के पिता के प्रार्थना पत्र पर मुख्य सचिव ने दिया था आदेश

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज परिसर की प्रोफेसर कालोनी में रहने वाले डा. यूएस सिन्हा ने मुख्य सचिव को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनकी पुत्री शिल्पी ने वर्ष 2000 में सीबी इनीस के पुत्र मिचेल इनिस से प्रेम विवाह किया था। तब सीबी इनिस समेत पूरा परिवार खिलाफ था।

पुत्री को ससुराल में किया जाता है प्रताडि़त

पुत्री को ससुराल में प्रताडि़त किया जाता था। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद मामला शांत हो गया था। वर्ष 2016 में उनके दामाद मिचेल इनिस की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद पुत्री पर और अत्याचार किया जाने लगा। घर से भाग जाने के लिए कहा गया। विरोध पर बच्चों को मार डालने की धमकी दी गई। बीती 25 अगस्त 2020 को शिल्पी ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

मुख्‍य सचिव के निर्देश पर जार्जटाउन थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

मुख्य सचिव ने शिल्पी के पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद शनिवार को जार्जटाउन थाने में सीबी इनीस, उनकी पत्नी डोरिंडा इनिस और पुत्री मिशेल इनिस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी