कैंट में पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास

इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर दुष्कर्म की कोशिश व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 01:15 PM (IST)
कैंट में पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास
कैंट में पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास

प्रयागराज : कैंट थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की से उसके ही पिता ने दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर बुआ ने लड़की की पिटाई भी की। घटना के बाद पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस का कहना है बयान लेने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। घटना पांच नवंबर की है, लेकिन मुकदमा गुरुवार को हुआ।

राजापुर इलाके में रहने वाली एक महिला की बेटी 13 साल की है। आरोप है कि दीपावली से पहले उसकी बेटी घर पर थी। तभी पति आ गया और बेटी से अश्लील करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकला। यह भी आरोप है कि जब लड़की ने पिता की हरकतों के बारे में अपनी बुआ से बताया तो उसकी पिटाई की गई। साथ ही किसी से नहीं बताने को कहा गया।

सहमी बालिका ने आपबीती मां को सुनाई तो वह दंग रह गई। मामले में मां ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर दुष्कर्म की कोशिश व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता की मां का अपने पति से विवाद चल रहा है। उसने पहले भी एक शख्स के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी