मांगों को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ में हाईवे पर लगाया जाम, सीओ को सौंपा ज्ञापन

फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य लिखित बनाने किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिए जाने समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार की दोपहर भाकियू अराजनैतिक टिकैत के कार्यकर्ता जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर पहुंचे। वहां उन्‍होंने जाम लगा दिया। बाद में सीओ को ज्ञापन सौंपा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:59 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 04:02 PM (IST)
मांगों को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ में हाईवे पर लगाया जाम, सीओ को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ में प्रदर्शन किया।

प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शुक्रवार की दोपहर प्रतापगढ़ में जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे सीओ को राष्‍ट्रपति को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर किसानों ने धरना भी दिया

 फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य लिखित बनाने, किसान विरोधी अध्यादेश वापस लिए जाने समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार की दोपहर भाकियू अराजनैतिक टिकैत के कार्यकर्ता जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर पहुंचे। उन्‍होंने रामापुर बाजार के ओवरब्रिज पर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ केतकी सिंह की अगुवाई में करीब एक घंटे तक जाम लगाया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना भी दिया।

करीब एक घंटे तक राजमार्ग जाम रहा

हाईवे जाम की सूचना पर वहां काफी संख्‍या में फोर्स भी तैनात थी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीओ डॉक्‍टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने किसानों की बातें सुनीं। उन्‍हें महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन राष्‍ट्रपति को संबोधित था। ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष केतकी सिंह ने सौंपा। ज्ञापन देने के बाद जाम खुला। करीब एक घंटे के जाम के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी भी झेलनी पड़ी।

chat bot
आपका साथी