खेत में जली फसल तो मिल रही सरकारी मदद, अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना से 97 किसानों को मिली राहत

पिछले दिनों जिन किसानों की खड़ी फसलें आग लगने से नष्ट हो गई हैं उन किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके तहत अब तक 97 किसानों की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:00 AM (IST)
खेत में जली फसल तो मिल रही सरकारी मदद, अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना से 97 किसानों को मिली राहत
इस सरकारी सहायता से अग्निकांड पीड़ित किसानों को बहुत राहत मिल सकती है।

प्रयागराज, जेएनएन। पिछले दिनों जिन किसानों की खड़ी फसलें आग लगने से नष्ट हो गई हैं, उन किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके तहत अब तक 97 किसानों की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है। अन्य पीडि़त भी आनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैैं। इस सरकारी सहायता से अग्निकांड पीड़ित किसानों को बहुत राहत मिल सकती है।


चिंगारी ने जला दी मेहनत की फसल 

पिछले महीने भर से ग्रामीण इलाकों में बिजली के तारों में शार्ट सकिर्ट या किसी अन्य स्थान से छिटकी चिंगारी से भड़की आग ने सैकड़ों किसानों की सैकड़ों बीघा खेत में फसल जला दी है। आलम यह है कि तमाम किसानों की मेहनत की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इसके बाद सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की। इसके तहत अब तक फूलपुर के 29, करछना के 30, सदर के पांच, हंडिया के नौ, सोरांव के चार और जसरा के 20 किसानों को 5.12 लाख रुपये खाते में भेज दिए गए हैैं।

लेखपाल की रिपोर्ट लगने पर तीन हफ्ते में मिलेगी सहायता राशि

एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने इसकी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फसल आग लगने से नष्ट हुई हैं, वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें जन सुविधा केंद्र से आनलाइन आवेदन करना होगा। लेखपाल इसकी जांच करके रिपोर्ट लगाएंगे और दो से तीन हफ्ते में पीडि़त के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी। इसकी कागजी प्रक्रिया आनलाइन है और इसलिए जल्द से जल्द किसानों को मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 52 किसानों के घर जलने की घटनाएं सामने आई थी। इन किसानों को भी 32 हजार रुपये के हिसाब से 16.64 लाख रुपये आपदा राहत कोष से दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी