शारदा सहायक नहर में मिली अधेड़ की लाश, घर से गायब था Prayagraj News

जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उसकी तलाश की जाने लगी लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह शारदा सहायक नहर में अधेड़ की लाश मिली।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 12:59 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 05:00 PM (IST)
शारदा सहायक नहर में मिली अधेड़ की लाश, घर से गायब था Prayagraj News
शारदा सहायक नहर में मिली अधेड़ की लाश, घर से गायब था Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। होलागढ़ थाना क्षेत्र में घर से शौच को निकले किसान की लाश मऊआइमा स्थित शारदा सहायक नहर में मिली। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की रात में घर से निकला था। वापस न लौटने पर उसकी तलाश की जा रही थी।

शुक्रवार की रात में घर से निकला था अशोक फिर वापस नहीं लौटा

होलागढ़ के बभनपुर निवासी अशोक सिंह 58 पुत्र शाहबदीन किसान था। वह गुरुवार की रात करीब 10 बजे के शौच के लिए घर से निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उसकी तलाश की जाने लगी लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह एक बार फिर परिजन खोजते हुए मऊआइमा स्थित शारदा सहायक नहर के पास पहुंचे।

नहर की पुलिया के पास मिला शव

मऊआइमा के जोगीपुर के फतेशाह का पूरा के पास शारदा सहायक नहर की पुलिया के पास नहर में अशोक की लाश दिखी। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।  मौके पर मऊआइमा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह और एसआइ एसएन राय पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर के पानी से शव को बाहर निकाला। अशोक के भाई विक्रमाजीत ने तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

बेटे, बेटियों व पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल

अशोक सिंह के दो बेटे अजीत और अजय व एक बेटी है। एक बेटे अजय की मौत हो चुकी है। अशोक की मौत की जानकारी होने पर पत्नी बैजंती पुत्र, पुत्रियों के साथ परिजनों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों में चर्चा है कि अशोक नशे का आदी था।

chat bot
आपका साथी