Murder Case Prayagraj: भोले बाबा बेटवा का बचाए लेहा, चढ़ाउब सवा पांच किलो लड्डू

पवन की बहनें बोलीं कि भइया कउनौ का नाही बिगाड़े रहेन तौ उनके कइसे बिगड़ जाई सब भगवान देखत रहेन। वहीं संदिग्ध गंगे की मां ने भोले बाबा से मनौती मानी थी कि भोले बाबा बेटवा का बचाए लेहा सवा पांच किलो लड्डू चढ़ाउब।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:10 AM (IST)
Murder Case Prayagraj: भोले बाबा बेटवा का बचाए लेहा, चढ़ाउब सवा पांच किलो लड्डू
सामूहिक हत्या के आरोप में जेल में बंद पवन सरोज की बहनों की छलक उठीं आंखें

राजेंद्र यादव, प्रयागराज। फाफामऊ थाना क्षेत्र में हुई चार लोगों की नृशंस हत्या का राजफाश भले ही पुलिस ने अभी नहीं किया है, लेकिन यह भी करीब-करीब तय हो चला है कि उसकी गिरफ्त में आए दोनों युवक ही असली आरोपित हैं। शुक्रवार को इस बात की जानकारी जेल में बंद पवन की बहनों को हुई तो उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।

भइया कउनौ का नाही बिगाड़े रहेन, सब देखत रहेन भगवान

पवन की बहनें बोलीं कि भइया कउनौ का नाही बिगाड़े रहेन, तौ उनके कइसे बिगड़ जाई, सब भगवान देखत रहेन। वहीं संदिग्ध गंगे की मां ने भोले बाबा से मनौती मानी थी कि भोले बाबा बेटवा का बचाए लेहा, सवा पांच किलो लड्डू चढ़ाउब। चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने थरवई थानांतर्गत कोरसंड के रहने वाले पवन कुमार सरोज को 28 नवंबर को जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना था कि वह मृत घर के मुखिया की पुत्री को मैसेज भेजता था। 21 नवंबर को उसने आइ लव यू का मैसेज किया तो किशोरी ने आइ हेट यू लिख दिया, जिससे बौखलाकर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया था। साथियों का नाम सोनू और अनिल उर्फ गंगे बताया गया था। गंगे की तलाश में पुलिस पुणे तक चली गई थी, जबकि सोनू को लखनऊ से पकड़ा गया था।

हाथ जोड़कर भगवान का अदा किया शुक्र

शुक्रवार को जब जेल में बंद पवन की दोनों बहनों को पता चला कि क्रूरता भरे इस हत्याकांड को दूसरे दो युवकों ने अंजाम दिया था तो वह हाथ जोड़कर ऊपरवाले का धन्यवाद देने लगीं। बोलीं कि जउन दिन से भइया के पुलिसवाले लइगएन, उदिन से पूरा घर रोयत बा। बाबू रामकुमार भइया का छोड़ावै के लिए इधर-उधर दौड़त रहेन। पूरा विश्वास रहन की भइया कउनौ का कबहू नुकसान नाही करेन तौ भगवान सब ठीक कर देहिहैं। वहीं सामने रहने वाली गंगे की मां दुरपा देवी कहती हैं कि हम तौ पहिले से कहत रहे कि हमार बेटवा निर्दोष अहै, लेकिन कउनौ सुनतै नाही रहन। हमऊ पंडिला वाले भोले बाबा से कहे रहे कि भोले बाबा हमार बेटवा गलत नाही है, ओका बचाए लेहा, हम सवा पांच किलो लड्डू चढ़ाहूब। अब भोले बाबा हमार सुन लेहे अहै। सब कुछ ठीक होइ जाइ तौ बेटवा के संगे पंडिला जाइके भोले बाबा का लड्डू चढ़ाहूब।

chat bot
आपका साथी