नैनी में प्रसव के बाद महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अफरातफरी

चकभटाई मोहल्ले में स्थित एक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अफरातफरी मच गई। जच्चा बच्चा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचे सरकारी अमला से तीमारदार भिड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद टीम अपने साथ ले जाने में कामयाब हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM (IST)
नैनी में प्रसव के बाद महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अफरातफरी
नैनी में प्रसव के बाद महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अफरातफरी

जासं, नैनी : चकभटाई मोहल्ले में स्थित एक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अफरातफरी मच गई। जच्चा बच्चा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचे सरकारी अमला से तीमारदार भिड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद टीम अपने साथ ले जाने में कामयाब हो सकी।

चकभटाई मोहल्ला निवासी एक पेंट व्यवसाई की पत्नी का प्रसव होना था। कुछ दिन पूर्व उसका कोरोना टेस्ट के दौरान नेगेटिव बताया गया था। शुक्रवार को युवती को चकभटाई मोहल्ले में ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा शुक्रवार की शाम ऑपरेशन से उसे बच्चा हुआ था। उसके बाद शुक्रवार को कराए गए टेस्ट की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आ गई। तीमारदार उसी अस्पताल में महिला का इलाज कराना चाह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जच्चा बच्चा को स्वरूपरानी अस्पताल भिजवाया।

chat bot
आपका साथी