स्मृति पटल पर उभरे आजादी के महानायक, इलाहाबाद संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की लगी प्रदर्शनी

आजादी के आंदोलन की तमाम यादें शुक्रवार को ताजा हो गईं। कई ऐसे क्रांतिकारियों के चित्र भी लोगों के सामने आए जिनसे लोग अब तक शायद नहीं परिचित थे। अवसर था अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थित संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी को देखने का। दिन भर लोग पहुंचते रहे।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:00 AM (IST)
स्मृति पटल पर उभरे आजादी के महानायक, इलाहाबाद संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की लगी प्रदर्शनी
जयंत घोष ने 55 चित्र बनाकर भेंट किए हैं इलाहाबाद संग्रहालय को

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। स्मृतियों के पटल पर आजादी के आंदोलन की तमाम यादें शुक्रवार को ताजा हो गईं। कई ऐसे क्रांतिकारियों के चित्र भी लोगों के सामने आए जिनसे लोग अब तक शायद नहीं परिचित थे। अवसर था अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थित संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी को देखने का। यहां दिनभर लोगों के आने का क्रम जारी रहा। हर कोई इन चित्रों को कौतूहल के साथ देख रहा था। कुल 55 रेखा चित्र रखे गए थे। ये सभी स्वाधीनता आंदोलन के महानायकों में शुमार हुआ करते थे।

एक महीने तक लगी रहेगी यह प्रदर्शनी

अमृत महोत्सव के तहत आनंद कुमार स्वामी प्रदर्शनी हाल में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े लोगों के चित्र प्रदर्शित किए गए। इसका उद्घाटन संग्रहालय के निदेशक डा. सुनील गुप्ता व जयंत घोष ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी संयोजक डा. वामन आ.वानखेडे ने बताया कि इन चित्रों को जयंत घोष ने बनाया और संग्रहालय को भेंट किया है। यह प्रदर्शनी एक महीने तक चलेगी। इस अवसर पर डा. ओंकार, डा. अजय कुमार, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले संग्रहालय के निदेशक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिसर में लगी आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने यह भी बताया कि संग्रहालय में आजाद गैलरी बनाने का काम शुरू हो चुका है। काम पूरा होने के बाद लोगों को स्वाधीनता आंदोलन संंबंधी जानकारियां आसानी से मिलेंगी। यह जानकारी चल चित्र के जरिए और ऑडियो के माध्यम से भी दी जाएंगी। जिस गैलरी का निर्माण चल रहा है वह पूरी तरह से डिजिटल होगी।

फायरिंग कर दी शहीद को सलामी

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21 गन शाट फायर कर सम्मान गारद से सलामी दी। इस दौरान पुलिस बैंड ने राष्ट्र भक्ति की ध्वनि बजाकर माहौल में जोश भर दिया। लोगों ने चंद्रशेखर आजाद अमर रहे नारे लगाए और उनके कृतित्व को याद किया गया।

इन्होंने किया नमन

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन करने वालों में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, आरसी मिश्रा, डा. एसपी सिंह, ओंकार शर्मा, अनिल कुमार, प्रो. श्याम बिहारी, प्रो. ओम दत्त सिंह, अवधेश गुप्ता, महेश त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, श्याम पांडेय, शशि वाष्र्णेय, रवि केसरवानी, अमर सिंह, दत्तात्रेय पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी