भाजपा शासन में महंगाई से हर वर्ग परेशान, बोले प्रयागराज में सपा के जिलाध्यक्ष योगेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है। बुल्डोजर सिर्फ जाति देखकर चलाया जा रहा है। असली अपराधियों तक सरकार पहुंच ही नहीं पा रही है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:10 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:10 AM (IST)
भाजपा शासन में महंगाई से हर वर्ग परेशान, बोले प्रयागराज में सपा के जिलाध्यक्ष योगेश यादव
योगेश यादव ने कहा कि यूपी में महंगाई और अपराध पर अंकुश नहीं है

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। महंगाई, अपराध पर अंकुश नहीं है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। अब भाजपा सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने रविवार को सिविल लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है। बुल्डोजर सिर्फ जाति देखकर चलाया जा रहा है। असली अपराधियों तक सरकार पहुंच ही नहीं पा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता देखकर प्रदेश में दूसरे दलों के नेता लगातार सपा में शामिल हो रहे हैं। रविवार को कांग्रेस और बसपा के कई नेताओं ने पार्टी का दामन थामा है। सभी एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाएंगे और प्रदेश में खुशहाली लाएंगे। इस दौरान पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, संदीप पटेल, राममिलन यादव, महबूब उस्मानी, विजय मुन्ना आदि रहे।

सपा महिला सभा ने किया संगठन का विस्तार

प्रयागराज : समाजवादी पार्टी के चौक स्थित नगर कार्यालय पर महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव की अध्यक्षता में संगठन का विस्तार किया गया। सविता विश्वकर्मा , मालती यादव, सुनीता यादव को उपाध्यक्ष, स्मिता जायसवाल, सपना केसरवानी और सकीना नाज़नीन को सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी पार्टियों को छोड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी में शामिल हो रही हैं। इस दौरान प्रेमलता भूषण, सावित्री सिंह, सबीहा मोहानी, इंदु यादव, आशा पाल, कंचन श्रीवास्तव आदि रहीं। संचालन सावित्री सिंह ने किया।

2022 फतह की बनी रणनीति

प्रयागराज : सपा महानगर की मासिक चौक स्थित कार्यालय में हुई। महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने कार्यकर्ताओं से 2022 में सपा सरकार बनाने का आह्वान किया। सभी ने आगामी विधानसभा चनुाव में जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान रविंद्र यादव रवि, विजय वैश्य, इसरार अंजुम, महेंद्र निषाद, मोइन हबीबी, मो. अस्करी, अब्दुल समद, अनीस अहमद आदि रहे।

chat bot
आपका साथी