प्रयागराज के कालिंदीपुरम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह, शिरकत कर रहे जाने-माने कलाकार, समाजसेवी और विभूतियां

गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से एकेडमी द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मानित करने का निर्णय संस्था ने लिया है। उसी कड़ी में यह सांस्कृतिक उत्सव और सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 04:27 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 04:27 PM (IST)
प्रयागराज के कालिंदीपुरम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह, शिरकत कर रहे जाने-माने कलाकार, समाजसेवी और विभूतियां
उद्घाटन, सांस्कृतिक उत्सव एवं सम्मान समारोह बुधवार की शाम कालिंदीपुरम में प्रारंभ हो गया है

प्रयागराज, जेएनएन। गुरुकुल म्यूजिक एकेडमी की ओर से आयोजित उद्घाटन, सांस्कृतिक उत्सव एवं सम्मान समारोह बुधवार की शाम चार बजे से जागृति चौराहे के समीप कालिंदीपुरम में प्रारंभ हो गया है। इसमें शहर के प्रख्यात साहित्यकार शैलेंद्र मधुर जी को काव्य गौरव सम्मान, प्रख्यात गायिका तृप्ति शाक्या को संगीत गौरव, प्रख्यात गायक मनोज गुप्ता को संगीत गौरव, आत्मजीत सिंह को एवं सोनाली चक्रवर्ती को नृत्य गौरव, शाश्वती बनर्जी को शिक्षा गौरव, फूलचंद दुबे एवं राजेंद्र तिवारी, दुकान जी, विवेक स्वरूप वर्मा और वेद प्रकाश शर्मा नई दिल्ली को समाज गौरव, असगर अली को नाट्य गौरव सम्मान, अमरनाथ श्रीवास्तव मुंबई को समाज गौरव सम्मान, पंकज पांडे बबलू भाई को समाज गौरव सम्मान एवं वेद प्रकाश श्रीवास्तव प्रख्यात कथावाचक को कथा वाचक सम्मान तथा अमित जौनपुरी को विधि एवं साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया जाना है।

विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मानित करने का निर्णय

इस सांस्कृतिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, श्लेश कुमार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, श्री कल्याणी नंद गिरी जी छोटी गुरु, महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा स्वामी राधा माधव दास जी महंत निंबार्क आश्रम शिरकत कर रहे है। संचालन प्रख्यात उद्घोषिका डॉ आभा श्रीवास्तव करेंगी, अध्यक्षता अरुण कुमार श्रीवास्तव सचिव प्रयागराज संगीत समिति प्रयागराज करेंगे। यह जानकारी प्रख्यात गायक प्रशिक्षक/ प्रबंधक  गणेश श्रीवास्तव गुरुकुल संगीत अकैडमी प्रयागराज ने दिया। गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से एकेडमी द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मानित करने का निर्णय संस्था ने लिया है। उसी कड़ी में यह सांस्कृतिक उत्सव और सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

chat bot
आपका साथी