आठ साल बाद भी प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया नहीं पूरी करा सका बोर्ड, कई आवेदक हुए रिटायर

एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के रिक्त 599 पदों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2013 में भर्ती निकाली। इसके लिए करीब 25 हजार प्रवक्ताओं ने आवेदन किया। आवेदन लेने के बाद भर्ती के लिए चयन बोर्ड एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सका।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:14 PM (IST)
आठ साल बाद भी प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया नहीं पूरी करा सका बोर्ड, कई आवेदक हुए रिटायर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड वर्ष 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती आठ साल में नहीं करा पाया।

प्रयागराज, राज्य ब्यूरो। गजब विडंबना है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड वर्ष 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती आठ साल में नहीं करा पाया। वर्ष 2011 की भी प्रधानाचार्य पद की भर्ती अधूरी है। इस लेटलतीफी का नतीजा यह हुआ कि आवेदन करने वाले कई प्रवक्ता प्रधानाचार्य बनने का सपना संजोए हुए ही सेवानिवृत्त हो गए। जो सेवा में हैैं वह हर माह आर्थिक नुकसान उठा रहे हैैं। इसके विपरीत अधियाचित पदों पर कार्यवाहक की जिम्मेदारी निभा रहे प्रवक्ता प्रधानाचार्य का वेतन पा रहे हैैं, जिससे अर्ह उम्मीदवारों में असंतोष है।

आठ साल से ठप पड़ी है प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया

एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के रिक्त 599 पदों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2013 में भर्ती निकाली। इसके लिए करीब 25 हजार प्रवक्ताओं ने आवेदन किया। आवेदन लेने के बाद भर्ती के लिए चयन बोर्ड एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सका। अप्रत्याशित रूप से आठ साल से यह प्रक्रिया ठप पड़ी है। आवेदन करने वाले प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय बताते हैैं कि प्रधानाचार्य भर्ती में सिर्फ साक्षात्कार से चयन किया जाना है, लेकिन आवेदन ही डंप कर दिया जाना शिक्षा के हित में ठीक नहीं है।

कुछ समय बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन

अगर भर्ती पूरी हो गई होती तो चयनित होने वाले प्रवक्ता आठ साल से प्रधानाचार्य का वेतन पा रहे होते, जो कि बड़ा आर्थिक नुकसान है। उन्होंने एक और मांग उठाई कि जिसका चयन वर्ष 2011 की भर्ती में प्रधानाचार्य पद पर हो गया है, उन्हें 2013 की भर्ती में मौका नहीं दिया जाना चाहिए। मौका दिए जाने पर चयनित होने के बाद वह पद फिर रिक्त हो जाएगा, जहां वह कार्यरत हैैं। इसके विपरीत वर्ष 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती में छह मंडल को आज भी भर्ती पूरी होने का इंतजार है। इन मंडलों में करीब चार सौ पदों पर भर्ती होनी है। चयन बोर्ड ने कहा है कि वर्ष 2021 की प्रवक्ता संवर्ग और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती अक्टूबर तक पूरी कर लेने के बाद प्रधानाचार्य भर्ती को तेजी से पूरा कराए जाने की तैयारी है।

chat bot
आपका साथी