बेहतर सतर्कता प्रबंधन में सहायक होगी ई-कार्यप्रणाली

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में इस वर्ष के मुख्य संदेश सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय पर सेमिनार हुआ। अध्यक्षता महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने की। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूíत अरुण टंडन एनसीआर के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष तीनो मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक और अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:24 PM (IST)
बेहतर सतर्कता प्रबंधन में सहायक होगी ई-कार्यप्रणाली
बेहतर सतर्कता प्रबंधन में सहायक होगी ई-कार्यप्रणाली

जासं, प्रयागराज : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में इस वर्ष के मुख्य संदेश सतर्क भारत, समृद्ध भारत विषय पर सेमिनार हुआ। अध्यक्षता महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने की। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूíत अरुण टंडन, एनसीआर के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनो मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक और अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।

महाप्रबंधक राजीव चौधरी, मुख्य अतिथि न्यायमूíत अरुण टंडन, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अíपत कर दीप प्रज्जवलन किया। जीएम राजीव चौधरी ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे ने आइटी और अन्य तकनीकी साधनों के वृहद उपयोग से वर्तमान संकट की स्थिति को अवसर में बदला है और यह ई-कार्यप्रणाली का वातावरण बेहतर सतर्कता प्रबंधन में सहायक सिद्ध होगा। मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त न्यायमूíत अरुण टंडन ने कहा कि निरक्षर लोकतंत्र कोई लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने सतर्कता जागरूकता में शिक्षा की आवश्यकता और पब्लिक डीलिंग में वाछित पारदर्शिता लाने पर बल दिया। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीआर नवीन कुमार सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के दौरान महाप्रबंधक राजीव चौधरी और न्यायमूíत अरुण टंडन ने संयुक्त रूप से सतर्कता बुलेटिन जागृति को इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किया। यह ई-पुस्तक इलेक्ट्रॉनिक और इंटरनेट मीडिया माध्यमों से एनसीआर की सभी इकाइयों और रेलकíमयों को भेजी जाएगी। वर्चुअल आयोजन में बृजेश मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अंकुर चंद्रा, अजय कुमार साहनी, धर्मेंद्र कुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी