SP MLC Vasudev Yadav पर प्रवर्तन निदेशालय कसेगा शिंकजा, दर्ज करेगी रिपोर्ट Prayagraj News

SP MLC Vasudev Yadav एमएलसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। विजिलेंस से कागजात आते ही बासुदेव यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। उनके कितने कॉलेज हैं कितनी जमीनें हैं कितने मकान हैं आदि के बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जाएगी।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:00 AM (IST)
SP MLC Vasudev Yadav पर प्रवर्तन निदेशालय कसेगा शिंकजा, दर्ज करेगी रिपोर्ट Prayagraj News
विजिलेंस की खुली जांच में एमएलसी की संपत्ति 109 फीसद अधिक पाई गई थी।

प्रयागराज,जेएनएन। पूर्व शिक्षा निदेशक और समाजवादी पार्टी के एमएलसी बासुदेव यादव पर विजिलेंस द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज करने के बाद अब ईडी का भी शिकंजा कसेगा। जल्द ही ईडी भी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करेगी। भीतर ही भीतर इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ईडी द्वारा मुकदमा लिखने के बाद एमएलसी बासुदेव यादव की मुश्किल और बढ़ेगी।

सपा शासनकाल में रहे चुके हैं शिक्षा निदेशक

जार्जटाउन थाना क्षेत्र में रहने वाले बासुदेव यादव सपा के एमएलसी हैं। सपा शासनकाल में वह शिक्षा निदेशक भी रह चुके थे। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद बासुदेव यादव की संपत्तियों की जांच विजिलेंस से कराने के आदेश दिए गए। विजिलेंस ने खुली जांच में एमएलसी की संपत्ति 109 फीसद अधिक पाई गई थी। इसके बाद विजिलेंस ने बासुदेव यादव से अपना बयान दर्ज कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन उपस्थित नहीं हुए। इसकेे बाद पिछले माह शासन ने एमएलसी बासुदेव यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया था, जिस पर विजिलेंस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद अब ईडी भी अपनी कार्रवाई करेगा।

विजिलेंस से कागजात मिलते ही दर्ज होगी रिपोर्ट

एमएलसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। विजिलेंस से कागजात आते ही बासुदेव यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। उनके कितने कॉलेज हैं, कितनी जमीनें हैं, कितने मकान हैं आदि के बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी